सब जूनियर स्टेट हॉकी चैम्पियनशीप की हुई शुरुआत
3 दिवसीय टूर्नामेंट में राज्य की कुल 27 टीमें ले रही हिस्सा सब जूनियर स्टेट हॉकी चैम्पियनशीप की हुई शुरुआत सब जूनियर स्टेट हॉकी चैम्पियनशीप की हुई शुरुआत

3 दिवसीय टूर्नामेंट में राज्य की कुल 27 टीमें ले रही हिस्सा राजगीर खेल परिसर में मंत्री श्रवण कुमार ने किया उद्घाटन फोटो: हॉकी-राजगीर खेल परिसर में शुक्रवार को हॉकी चैम्पियनशीप का उद्घाटन के मौके पर खिलाड़ियों से मिलते मंत्री श्रवण कुमार। राजगीर, निज प्रतिनिधि। स्थानीय खेल परिसर में 3 दिवसीय सब जूनियर स्टेट हॉकी चैम्पियनशीप की शुरुआत की गयी। इस टूर्नामेंट के बालक वर्ग में 15 तो बालिका वर्ग में 12 टीमें यानि कुल 27 टीमें हिस्सा ले रही है। बालिका वर्ग के पहले मुकाबले में सीवान ने कैमूर को 11-0 से रौंदकर शानदार शुरुआत की। इससे पहले मंत्री श्रवण कुमार ने दीप जलाकर इसका उद्घाटन किया।
उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। मंत्री ने कहा कि खेल हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। खिलाड़ियों को बीमारियों का खतरा कम रहता है। बिहार सरकार द्वारा चलायी जा रही योजना मेडल लाओ-नोकरी पाओ से बिहार के युवाओं के अंदर खेल के प्रति रूचि बढ़ी है। बिहार के बच्चे अब पढ़ाई के साथ खेल में भी अपना नाम रौशन कर रहे हैं। बिहार हॉकी एसोसिएशन के महासचिव राणा प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। शिविर से चयनित खिलाड़ी झारखंड में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। बालक वर्ग में खेल जा रहे मुकाबले में समाचार लिखे जाने तक पटना, खगड़ियों से 2 गोलों से आगे था। मौके पर मधेपुरा हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष विमल कुमार, परविंदर इंटरप्राइजेज के अरविंद कुमार सिंहा, नालंदा हॉकी एसोसिएशन के सचिव राहुल रंजन, बिहार हॉकी के संयुक्त सचिव अमरजीत कुमार सिंह, जहानाबाद हॉकी एसोशिएशन के सचिव सौरभ सिंह, पटना हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष गुंजन सिंह आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।