आज से राजगीर में होगी सब जूनियर स्टेट हॉकी चैम्पियनशिप
आज से राजगीर में होगी सब जूनियर स्टेट हॉकी चैम्पियनशिपआज से राजगीर में होगी सब जूनियर स्टेट हॉकी चैम्पियनशिपआज से राजगीर में होगी सब जूनियर स्टेट हॉकी चैम्पियनशिपआज से राजगीर में होगी सब जूनियर स्टेट...

आज से राजगीर में होगी सब जूनियर स्टेट हॉकी चैम्पियनशिप राज्यभर के प्रतिभावान बालक और बालिका दिखाएंगे जौहर मंत्री व सांसद करेंग प्रतियोगिता का उद्घाटन राजगीर, निज प्रतिनिधि। खेल परिसर में 6 से 8 जून तक सब जूनियर स्टेट हॉकी चैम्पियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसमें राज्यभर के प्रतिभावान बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे। इसमें विभिन्न जिलों की 20 टीमें भाग लेंगी। हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव राणा प्रताप सिंह ने बताया कि पूर्व ओलंपियन गैविन फरेरा मुख्य चयनकर्ता होंगे। प्रतियोगिता से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन खेल अकादमी में प्रशिक्षण व सब जूनियर नेशनल कैंप के लिए किया जाएगा।
इसका उदघाटन मंत्री श्रवण कुमार व सांसद कौशलेन्द्र कुमार करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले महीने राज्य खेल प्राधिकरण के निर्देश पर पहली बार 11 जिलों में जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता करायी गयी। इसमें से उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया गया। दूसरे फेज में ट्रायल के लिए चयनित खिलाड़ी सब जूनियर स्टेट चैम्पियनशिप में खेलेंगे। इन्हें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके कोच प्रशिक्षित करेंगे। प्राधिकरण की ओर से खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, बेहतर डायट व एस्ट्रो टर्फ मुहैया कराया गया है। इससे खिलाड़ी भी जोश में हैं। नालंदा हॉकी के सचिव राहुल रंजन ने बताया कि नालंदा हॉकी का नया पावर हाउस बनने वाला है। इससे नालंदा से भी बेहतर खिलाड़ी सामने आएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।