Three Collective Marriages Annually to Ease Burden on Poor Families in Azad Nagar आजाद नगर में अब साल में तीन बार होगा सामूहिक विवाह, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsThree Collective Marriages Annually to Ease Burden on Poor Families in Azad Nagar

आजाद नगर में अब साल में तीन बार होगा सामूहिक विवाह

आजाद नगर में अब साल में तीन बार होगा सामूहिक विवाहआजाद नगर में अब साल में तीन बार होगा सामूहिक विवाहआजाद नगर में अब साल में तीन बार होगा सामूहिक विवाहआजाद नगर में अब साल में तीन बार होगा सामूहिक विवाह

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफTue, 10 June 2025 06:27 PM
share Share
Follow Us on
आजाद नगर में अब साल में तीन बार होगा सामूहिक विवाह

आजाद नगर में अब साल में तीन बार होगा सामूहिक विवाह गरीब बेटियों की शादी का बोझ होगा कम बेन, निज संवाददाता। प्रखंड के आजाद नगर महादलित टोले में अब आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अपनी बेटियों की शादी के लिए साल में तीन बार निःशुल्क मदद मिलेगी। मंगलवार को हुई एक बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अब तक सिर्फ महाशिवरात्रि पर होने वाला 'सामूहिक कन्यादान महायज्ञ' अब आषाढ़ पूर्णिमा, कार्तिक के देवउठान और फाल्गुन की महाशिवरात्रि पर भी आयोजित किया जाएगा। दौलती देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में महायज्ञ के अध्यक्ष सौरव कुमार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी गरीब परिवार अपनी बेटी के विवाह में आर्थिक तंगी महसूस न करे।

उन्होंने कहा कि आयोजन पूरी तरह निःशुल्क होगा और नव-दंपति को उपहार भी दिए जाएंगे। इस फैसले के दौरान गांव की कई महिलाएं मौजूद रहीं। मौके पर दुखनी देवी, कलवती देवी, मालो देवी, बेबी देवी, उर्मिला देवी, रुक्मिणी देवी, निभा देवी, लाख मुनि देवी, सुनीता देवी, मंजूसा देवी, फुलवा देवी, उर्वशी देवी व अन्य ग्रामीण महिलाएं मौजूद थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।