महिलाओं को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी
सिलाव की नानंद पंचायत में लव ग्राम संगठन के तहत जीविका महिला समूह द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जीविका दीदियों की समस्याओं और आकांक्षाओं को समझना है। बीडीओ...

सिलाव, निज संवाददाता। प्रखंड की नानंद पंचायत में मंगलवार को लव ग्राम संगठन के तहत जीविका महिला समूह द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संगठन में 28 जीविका समूहों के माध्यम से 407 से अधिक परिवार जुड़े हुए हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रह्लाद कुमार ने बताया कि महिला संवाद का उद्देश्य जीविका दीदियों की जरूरतों, आकांक्षाओं और समस्याओं को समझना है, ताकि उनका समाधान स्थानीय स्तर पर किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस संवाद कार्यक्रम के दौरान वीडियो वैन के माध्यम से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। बीडीओ ने कहा कि जो समस्याएं स्थानीय स्तर पर हल नहीं हो सकतीं, उन्हें सरकार तक भेजा जा रहा है ताकि समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने यह भी कहा कि जीविका से जुड़ने के बाद महिलाओं की आय में वृद्धि हुई है और वे अब आत्मनिर्भर बन रही हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।