बड़का राजपुर में मनाई गई बाबा साहब की जयंती
सिमरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम में बाबा साहब के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया और उनकी जीवनी पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने उनके आदर्शों की प्रशंसा की...

सिमरी। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नियाजीपुर मंडल के बड़का राजपुर गांव में कार्यक्रम आयोजित किया। जहां बाबा साहब के तैलचित्र पर माल्यार्पण करने के बाद उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि डॉ.भीमराव आंबेडकर सबके आदर्श हैं। उनके आदर्शों पर चलते हुए पूरा देश आज काम कर रहा है। संविधान निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया बुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में जिला महामंत्री विनोद राय, सिमरी मंडल के अध्यक्ष श्रीभागवत सिंह त्यागी, नियाजीपुर मंडल के अध्यक्ष अतिश लाल, पप्पू मिश्रा, पवन कुमार, सोनू आंबेडकर, मुन्ना अंबेडकर, लाल बाबू अंबेडकर, नागेंद्र आंबेडकर, ललन कुमार, गुड्डू आंबेडकर, चंदन कुमार के समेत अन्य लोग शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।