Gorakhpur Municipal Corporation to Begin Property Tax Collection in New Wards from FY 2024-25 नए वार्डों में कॉमर्शियल भवन स्वामियों से सम्पत्तिकर वसूली पर जोर, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Municipal Corporation to Begin Property Tax Collection in New Wards from FY 2024-25

नए वार्डों में कॉमर्शियल भवन स्वामियों से सम्पत्तिकर वसूली पर जोर

Gorakhpur News - गोरखपुर में नए वार्डों में वित्तीय वर्ष 2024-25 से संपत्ति कर की वसूली शुरू होगी। नगर निगम पहले कॉमर्शियल भवनों को नोटिस देकर वसूली करने की योजना बना रहा है। खोराबार और हरिसेवकपुर में लगभग 16 हजार...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरMon, 14 April 2025 09:25 PM
share Share
Follow Us on
नए वार्डों में कॉमर्शियल भवन स्वामियों से सम्पत्तिकर वसूली पर जोर

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता नए वार्डों में वित्तीय वर्ष 2024-25 से ही संपत्ति कर की वसूली होगी। लेकिन निगम की कोशिश है कि पहले कॉमर्शियल भवनों को नोटिस देकर उनसे वसूली की जाए।

नए वार्डो में सर्वेक्षण की कड़ी में खोराबार और हरिसेवकपुर में सर्वेक्षण एवं जियो टैग का काम लगभग पूरा हो चुका है। दोनों वार्डों में मिलाकर करीब 16 हजार संपत्तियां चिह्नित हुई हैं। नगर निगम इनके टैक्स की गणना कर जल्द प्रकाशन कराएगा। इसके बाद इन्हें संपत्ति कर का नोटिस दिया जाएगा। नोटिस पर आने वाली आपत्तियों के निस्तारण के बाद वसूली शुरू की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।