Empowering Women Successful Completion of 58-Day Women Dialogue Program in Bihar जीविका के माध्यम से चल रहे महिला संवाद का हुआ समापन, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsEmpowering Women Successful Completion of 58-Day Women Dialogue Program in Bihar

जीविका के माध्यम से चल रहे महिला संवाद का हुआ समापन

प्रेरणा प्रेरणा जिले के अलग-अलग प्रखंड़ों में लगातार 58 दिनों तक चलता रहा महिला संवाद जिले की 1.9 लाख से अधिक प्रतिभागी जीविका दीदियां व अन्य महिलाएं शामिल बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले में जीविका के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरSun, 15 June 2025 08:42 PM
share Share
Follow Us on
जीविका के माध्यम से चल रहे महिला संवाद का हुआ समापन

प्रेरणा जिले के अलग-अलग प्रखंड़ों में लगातार 58 दिनों तक चलता रहा महिला संवाद जिले की 1.9 लाख से अधिक प्रतिभागी जीविका दीदियां व अन्य महिलाएं शामिल बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले में जीविका के माध्यम से संचालित हो रहा महिला संवाद कार्यक्रम का समापन हुआ। यह सभी प्रखंड़ों में पिछले 58 दिनों से संचालित हो रहा था। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और जन-जागरूकता के क्षेत्र में एक प्रभावशाली पहल साबित हुआ। जिसकी गूंज अब जिले के कोने-कोने तक सुनाई दे रही है। कार्यक्रम के अंतिम दिन जिले के सभी 11 प्रखंडों के 925 ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजन उत्साह, जागरूकता और व्यापक भागीदारी के साथ किया गया।

संवाद के दौरान महिलाओं ने न केवल अपने जीवन और सामाजिक परिवेश से जुड़ी समस्याओं को साझा किया, बल्कि उनके समाधान के लिए सुझाव भी दिए। आयोजित कार्यक्रमों में 145,339 जीविका से जुड़ी दीदियों, 31,895 अन्य ग्रामीण महिलाओं एवं 13037 पुरुषों ने सक्रिय भागीदारी की है। जो कुल 1,90,271 प्रतिभागियों की उपस्थिति दर्ज हुई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा कुल 25667 आकांक्षाएं दर्ज की गई हैं, जिसमें 913 आकांक्षाओं को चिन्हित किया है, जिसे जिला प्रशासन के माध्यम से संबंधित विभागों को भेजा गया है। इस संवाद के माध्यम से महिलाएं न सिर्फ अपने परिवेश से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा कर रही हैं, बल्कि उनके समाधान के लिए रचनात्मक सुझाव भी दे रही हैं। कार्यक्रम में सहभागी महिलाएं अपने आत्मविश्वास, सजगता और अनुभवों से सामाजिक परिवर्तन की प्रेरणा बन रही हैं। यह पहल लोकतंत्र की जड़ों को और गहरा करने का काम कर रही है। महिलाओं द्वारा कार्यक्रम में व्यक्त आकांक्षाओं को सूचीबद्ध किया जा रहा है, जिन्हें भविष्य की योजनाओं के निर्माण में सम्मिलित किया जाएगा। यह कार्यक्रम न केवल स्थानीय जरूरतों को उजागर कर रहा है, बल्कि नीतिगत स्तर पर बदलाव की दिशा भी तय कर रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।