21 जून को चौसा थर्मल के सामने महाधरना देंगे किसान-मजदूर
चौसा में किसानों की पंचायत आयोजित की गई, जिसमें भारतीय किसान यूनियन के नेता दिनेश कुमार ने कहा कि चौसा का आंदोलन पूरे देश में गूंज रहा है। 21 जून को चौसा थर्मल के सामने महाधरना का आह्वान किया गया है,...

निर्णय चौसा किसान मजदूर आंदोलन की जीत से किसान मजदूर उत्साहित किसानों को बताया गया कि सभा को राकेश टिकैत भी संबोधित करेंगे फोटो संख्या-31, कैप्सन- शनिवार को चौसा में किसानों को संबोधित करते किसान नेता। चौसा, एक संवाददाता। प्रखंड के बनारपुर में शनिवार को किसान पंचायत आयोजित किया गया। पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के बिहार प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि चौसा के आंदोलन की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। चौसा थर्मल प्रबंधन अपनी करतूतों पर पर्दा डालने के लिए भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन की मिलीभगत से किसानों मजदूरों के मनोबल को तोड़ने व आंदोलन को कुचलने का जो कुचक्र रचा था, वह कामयाब नहीं हुआ।
किसान पंचायत ने सर्वसम्मति से 21 जून को चौसा थर्मल के समक्ष ऐतिहासिक महाधरना का आह्वान किया गया। किसानों को बताया गया कि सभा को राकेश टिकैत संबोधित करेंगे। किसानों एवं मजदूरों से वादा खिलाफी के विरोध में हुंकार भरेंगे। किसान नेता व सांसद सुधाकर सिंह सहित देश कई अन्य प्रमुख किसान मजदूर नेता भी महाधरना में शामिल होंगे। किसान आंदोलन को कुचलने के लिए 20 मार्च 2024 को हुए पुलिसिया तांडव के दोषी डीएम, एसपी, एसडीओ, डीएसपी, थानेदार, बीडीओ और सीओ को कोर्ट से हुए सम्मन मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए किसान और मजदूरों ने अपनी हकमारी के खिलाफ जंग छेड़ने का आह्वान किया। बिहार राज्य दूध उत्पादक संघ के अध्यक्ष अशोक प्रसाद सिंह ने कहा कि चौसा किसान मजदूर आंदोलन की जीत से पूरे बिहार के किसान मजदूर उत्साहित हैं। इस दौरान उन्होंने चौसा थर्मल घेरने का आह्वान किया। उन्होंने किसान नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने की जिला प्रशासन की साजिश की निंदा करते हुए किसानों पर किए गए सभी झूठे मुकदमों को वापस लेने की मांग की। खेतिहर मजदूर किसान संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह ने कहा कि किसानों एवं मजदूरों को डराने के लिए चाहे प्रशासन जितना जुल्म ढाए, किसान मजदूर ना डरेंगे, ना झुकेंगे, अपना हक लेकर रहेंगे। किसान पंचायत को सियाराम यादव, शिवजी सिंह, सुरेंद्र सिंह, नंदकुमार सिंह, घनश्याम चौधरी एवं खेत मजदूर नेता नंद कुमार राम ने संबोधित किया। अध्यक्षता शैलेश राय ने की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।