जाली नोट के मामले में एक गिरफ्तार
डुमरांव में कोरानसराय पुलिस ने मठिला गांव में छापेमारी कर जाली नोट के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। दशहरा मेले के दौरान 500 रुपए के 13 जाली नोट के साथ मुकेश कुमार को पकड़ा गया। बाद में गुड्डू...

डुमरांव। कोरानसराय पुलिस ने गुरुवार को मठिला गांव में छापेमारी कर जाली नोट के मामले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दशहरा मेला के दौरान पुलिस ने 500 सौ रुपए का 13 जाली नोट के साथ मुरार के मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार युवक ने बासुदेवा के गुड्डू साह की संलिप्तता की बात कही थी। पुलिस दबिश पर गुड्डू ने कोट में सरेंडर कर दिया था। पूछताछ में मठिला के युवक की मिलीभगत सामने आई थी। पुलिस ने गुरुवार को मठिला के विन्देश्वरी सिंह के पुत्र बिरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में बिरेंद्र अप्राथमिकी अभियुक्त हैं। इसकी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।