Police Recover Missing Mother of Three from Ludhiana Accused Surrenders लाखनडिहरा से फरार महिला लुधियाना से बरामद, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsPolice Recover Missing Mother of Three from Ludhiana Accused Surrenders

लाखनडिहरा से फरार महिला लुधियाना से बरामद

डुमरांव के लाखनडिहरा से लापता हुई तीन बच्चों की मां को पुलिस ने लुधियाना से बरामद किया है। आरोपी युवक ने न्यायालय में समर्पण कर दिया है। महिला ने बताया कि उसे ब्लैकमेल कर भागने के लिए मजबूर किया गया...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरFri, 30 May 2025 08:41 PM
share Share
Follow Us on
लाखनडिहरा से फरार महिला लुधियाना से बरामद

डुमरांव। थाना क्षेत्र के लाखनडिहरा से पिछले दिनों लापता हुई तीन बच्चों की मां को पुलिस ने लुधियाना से बरामद किया है। इस मामले के आरोपी युवक ने न्यायालय में समर्पण कर दिया है। पिछले दिनों महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर लापता हो गई थी। महिला के पति ने गांव के ही मंतोष गोड के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। अनुसंधानकर्ता एसआई प्रियंका कुमारी ने बताया कि मोबाइल लोकेशन से महिला के लुधियाना में होने की पुष्टि हुई। जिसके अधार पर बरामदगी की कार्रवाई की गई। महिला ने कोर्ट को बताया कि आरोपी युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

ब्लैकमेल कर भागने पर मजबूर किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।