महिला संवाद कार्यक्रम से उभरीं 40,000 से अधिक आकांक्षाएं
एं छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण में महिला संवाद कार्यक्रम से 40,000 से अधिक आकांक्षाएं उभरी हैं।महिलाओं की भागीदारी से सरकार की योजनाओं को दिशा मिली है। जिले में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन जिले के...

संवाद कार्यक्रम में खुलकर अपनी बात रख रही है महिलाएं सरकारी योजनाओं की भी मिल रही है जानकारी छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण में महिला संवाद कार्यक्रम से 40,000 से अधिक आकांक्षाएं उभरी हैं।महिलाओं की भागीदारी से सरकार की योजनाओं को दिशा मिली है। जिले में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन जिले के 19 प्रखंडों में किया जा रहा है, जिसमें दिघवारा प्रखंड में कार्यक्रम की समाप्ति हो चुकी है, जहां यह कुल 65 स्थानों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब तक जिले भर में 1498 स्थानों पर इस कार्यक्रम का आयोजन हो चुका ह यह कार्यक्रम आगामी 16 जून तक प्रस्तावित है, जिसका उद्देश्य बिहार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, विशेषकर महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाना है।
इस कार्यक्रम के दौरान चलित प्रचार वाहनों के माध्यम से फिल्में और लिफलेट्स के जरिए योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण महिलाओं में सरकारी योजनाओं के प्रति जानकारी और सहभागिता बढ़ रही है। प्रत्येक आयोजन स्थल पर औसतन 300 से 350 महिलाएं भाग ले रही हैं। जिलाधिकारी के नेतृत्व में इस अभियान को संचालित किया जा रहा है और प्राप्त आकांक्षाओं, समस्याओं व सुझावों पर गंभीरता से विचार कर संबंधित विभागों के माध्यम से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, जिसके लिए एक विशेष टीम भी गठित की गई है। इस संवाद के दौरान महिलाओं द्वारा कई महत्त्वपूर्ण मांगें भी सामने आई हैं, जैसे अमनौर प्रखंड के रसूलपुर पंचायत की महिलाओं ने ग्राम गोसाखाप में बस स्टैंड की मांग की है ताकि छपरा और पटना तक सीधी बस सेवा उपलब्ध हो सके, जिससे एक हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा; वहीं मांझी प्रखंड के जैतपुर पंचायत की बबीता देवी ने असम प्रजाति के बांस की खेती को बढ़ावा देने और इससे बनने वाले उत्पादों के निर्माण का प्रशिक्षण दिए जाने की आकांक्षा जताई है; जबकि मशरक प्रखंड के बहरौली पंचायत, वार्ड नंबर 14 की सुनीता देवी ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की राशि को चार लाख से बढ़ाकर पंद्रह लाख रुपये करने की मांग रखी है ताकि ग्रामीण छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा और व्यावसायिक कोर्सों में आसानी से प्रवेश ले सकें और उन्हें बेहतर करियर विकल्प मिल सके। महिला संवाद कार्यक्रम न केवल महिलाओं को आवाज़ दे रहा है, बल्कि प्राप्त सुझावों और आकांक्षाओं को डिजिटल रूप से संकलित भी किया जा रहा है। ‘महिला संवाद अब एक ऐसा माध्यम बन चुका है, जो ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक चेतना, अधिकार और विकास की मुख्यधारा से जोड़ रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।