Cultural Extravaganza at Lorik Festival in Baheri with Performances by Gunjun Singh लोरिक महोत्सव में भोजपुरी कलाकारों ने दर्शकों को झुमाया, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsCultural Extravaganza at Lorik Festival in Baheri with Performances by Gunjun Singh

लोरिक महोत्सव में भोजपुरी कलाकारों ने दर्शकों को झुमाया

बहेड़ी के वनडिहुली गांव में लोरिक महोत्सव का तीसरा दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। मगही और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस महोत्सव में विभिन्न...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाTue, 13 May 2025 04:06 AM
share Share
Follow Us on
लोरिक महोत्सव में भोजपुरी कलाकारों ने दर्शकों को झुमाया

बहेड़ी। प्रखंड के वनडिहुली गांव के लोरिक धाम में रविवार की रात से सोमवार की अलसुबह तक लोरिक महोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का रंगारंग आयोजन हुआ। मगही और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह और उनकी टीम ने मंच पर धमाकेदार प्रस्तुति दी। दर्शकों ने हर प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया तथा जमकर ठुमके भी लगाए। कार्यक्रम के दौरान वीर लोरिक ट्रस्ट के संस्थापक महंत रामदयाल दास बार-बार दर्शकों से संयम बनाए रखने की अपील करते दिखे। वीर लोरिक ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि लोरिक महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ मनोरंजन के लिए राम झूला, डिस्को झूला, ड्रैगन झूला, मौत का कुआं, मीना बाजार और जादू का खेल, चाय-नाश्ते वह मिठाई की दुकानें भी लगायी गयी हैं।

यहां मिथिला सहित यूपी, एमपी, नेपाल आदि जगहों से पहुंच रहे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होता है। वनडिहुली और आसपास के गांवों के स्वयंसेवक कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार की शाम पांच बजे बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लोरिक धाम पहुंचेंगे। उनके कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोरिक महोत्सव के अंतिम दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में आर्यन बाबू अपनी प्रस्तुति देंगे। मौके पर आयोजन समिति 2025 के अध्यक्ष रामानंद यादव, महासचिव श्याम सुंदर यादव, सचिव रमेश कुशवाहा, राधाकृष्ण महायज्ञ के मुख्य यजमान राम पदारथ यादव उर्फ भुल्ला, भागवत कथा के मुख्य यजमान ध्यानी मंडल, पंसस प्रतिनिधि प्रमोद यादव, पूर्व सरपंच रामकुमार यादव, सिकंदर यादव, प्रमोद यादव महाजन, राम सियाशरण मंडल, पूर्व मुखिया शंकर मंडल, राम बहादुर यादव, श्रवण यादव, ललित यादव, शंभू पंडित, रवि महतो, ज्ञान प्रकाश मंडल, राजीव कुशवाहा, रामदयाल पंडित सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।