Minor Girl Raped After Being Tied Up in Simri Accused Arrested Under POCSO Act हाथ-पैर बांधकर नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsMinor Girl Raped After Being Tied Up in Simri Accused Arrested Under POCSO Act

हाथ-पैर बांधकर नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म

सिंहवाड़ा के एक गांव में नाबालिग लड़की के हाथ-पैर बांधकर एक घंटे तक दुष्कर्म किया गया। यह घटना 2 मई को हुई जब लड़की पानी लाने गई थी। पुलिस ने आरोपी कुंदन ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है और मामला पास्को...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाTue, 6 May 2025 07:26 PM
share Share
Follow Us on
हाथ-पैर बांधकर नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म

हाथ-पैर बांधकर नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव में चापाकल पर पानी लाने गई नाबालिग लड़की के हाथ-पैर बांधकर एक घंटे तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। गत दो मई को हुई इस घटना के आलोक में एफआईआर दर्ज कर सिमरी पुलिस ने आरोपी युवक कंसी निवासी कुन्दन ठाकुर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। सिमरी थाने में दर्ज एफआईआर में नाबालिग लड़की ने बताया है कि दो मई को लगभग एक बजे दिन में शौच के लिए घर से दक्षिण के तरफ गई थी। उधर ही आरोपी कुन्दन की वेल्डिंग की दुकान चलाता है।

वह वहीं पर रहता भी है। जब मैं वहां के चापाकल पर हाथ-पैर धोने गई तो कुंदन ठाकुर जबरदस्ती हाथ पकड़कर रूम में ले गया। वहां वह जबरदस्ती करने लगा। मैंने विरोध किया तो रस्सी से हाथ-पैर बांधकर लगभग एक घंटे तक दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देकर आरोपी ने कहा कि यह बात किसी को मत बताना नहीं तो जान से मार देंगे। घटना के दिन से अस्वस्थ होने के बाद परिवार के सदस्य को नावालिग लड़की ने घटनाक्रम से सम्बन्धित सारी बात बताई। पूरी जानकारी मिलते ही आक्रोशित परिजन लड़की को लेकर सिमरी थाना पहुंचे। वहां आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सिमरी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पास्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। महिला दारोगा ज्योति कुमारी ने मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।