भोरे में राम विवाह की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
प्रखंड के सिसई मौजा में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ सह राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बाल व्यास शिवानी किशोरी ने श्री राम विवाह की कथा का रसपान कराया। श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर कथा सुनते रहे।...

प्रखंड के सिसई मौजा स्थित विदेशी ब्रम्ह स्थान पर आयोजित हो रहा श्री विष्णु महायज्ञ सह राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा समारोह समारोह में प्रवचन करते हुए बाल व्यास शिवानी किशोरी ने श्री राम विवाह की कथा का कराया रसपान, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु भोरे,एक संवाददाता। प्रखंड के सिसई मौजा स्थित विदेशी ब्रम्ह स्थान पर आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ सह राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रवचन करते हुए बाल व्यास शिवानी किशोरी ने श्री राम विवाह की कथा का रसपान कराया। उन्होंने भगवान श्री राम के विवाह का भव्य और सुंदर वर्णन किया जिसको सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। उन्होंने श्री राम कथा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा राम कथा श्रवण से सौ जन्म जन्म की व्यथा मिट जाती है।
यह हमें सन्मार्ग पर चलना सिखाती है। उन्होंने प्रतिदिन श्रीरामचरितमानस का पाठ करने की सलाह दी। वहीं दूसरे कथा वाचक राम अवध शुक्ल ने कहा कि श्रीरामचरितमानस के स्वाध्याय से मनुष्य सभी सांसारिक दुखों से मुक्त हो जाता है। श्री राम कथा और श्री राम का जीवन अनुकरणीय है। श्री राम उच्चतम प्रतिमान और वैदिक हिन्दू धर्म संस्कृत के प्राण हैं। मौके डब्लू मिश्र, रमाशंकर प्रसाद , रामदेव प्रसाद , योगेंद्र मिश्र, शशि श्रीवास्तव , विजय मिश्र, कुंज बिहारी मिश्र, शिवचंद मिश्र ,आदित्य शर्मा , नीतिश गोंड , विशाल शर्मा , विकाश खरवार , आयुष मिश्रा , रजत मिश्रा,सिपाही खरवार,अनु श्रीवास्तव, आदित्य मिश्रा, तनु तिवारी, प्रशांत मिश्र , शैलेश मिश्र , पंकज मिश्र व अमन तिवारी आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।