जानकी नवमी महोत्सव में उमड़ी भीड़
बेनीपट्टी के शिवनगर में 43 वां जानकी महोत्सव मंगलवार को धूमधाम से शुरू हुआ। 151 कन्याओं ने वैदिक मंत्रों के बीच कलश भरकर पूरे गांव में भ्रमण किया। पूजा स्थल पर देवी-देवताओं की भव्य प्रतिमाएं स्थापित...

बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी के शिवनगर स्थित मध्य विद्यालय शिवनगर के माधव स्थल में दो दिवसीय 43 वां जानकी महोत्सव की शुरूआत उल्लास एवं भक्ति के माहौल में मंगलवार को शुरू हुआ। 151 कन्याओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा गांण्डीवेश्वर स्थान स्थित प्राचीन तालाब से कलश भरकर गाजे-बाजे के साथ शांति वाचन के बीच ब्रह्मस्थान, भगवती स्थान,बजरंगवली स्थान होते हुए पूरे गांव का भ्रमण करते हुए माधव स्थल में कलश स्थापित किया गया। पूजा स्थल पर जगतजननी मां सीता, हल जोतते विदेह राजा जनक, राम एवं लक्ष्मण को कंधे पर उठाये वीर हनुमान सहित अन्य देवी-देवताओं की भव्य प्रतिमा पूजा स्थल पर स्थापित किया गया है जिसकी पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
मौके पर अनुकेश झा, पुजारी सुमंत कुमर, आयोजन समिति के अध्यक्ष समीर झा, हरखित झा, संतोष झा, प्रकाश झा, कमलेश पंडित, अनिल झा, अशोक झा, हर्ष आयुष,प्रिंस आदि ने बताया कि जानकी महोत्सव पिछले 43 वर्षों से यहां उल्लास के साथ मनायी जाती है। विधि विधान से शक्तिस्वरूपा मां की पूजा की जाती है। सुंदरकांड, रात्रि जागरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। पूजा के बाद समस्त उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।