International Buddhist Research Institute Organizes Workshop on Buddha s Teachings सीतापुर-भगवान बुद्ध के बताये गये सदमार्ग पर चलने की आवश्यकता, Sitapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSitapur NewsInternational Buddhist Research Institute Organizes Workshop on Buddha s Teachings

सीतापुर-भगवान बुद्ध के बताये गये सदमार्ग पर चलने की आवश्यकता

Sitapur News - अंतराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान द्वारा भगवान बुद्ध के आदर्शों और शिक्षा के प्रसार के लिए पिसावां के बाबू सिंह इंटर कॉलेज में सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। शिक्षाविद अशोक सिंह ने कार्यक्रम का...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतापुरWed, 7 May 2025 01:17 AM
share Share
Follow Us on
सीतापुर-भगवान बुद्ध के बताये गये सदमार्ग पर चलने की आवश्यकता

पिसावां। अंतराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान द्वारा भगवान बुद्ध के आदर्शों क एवं शिक्षा प्रसार को लेकर कस्बे के बाबू सिंह इंटर कॉलेज में सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप शिक्षाविद अशोक सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का नाम बचपन में सिद्धार्थ था। बचपन से ही उनके मन में असीम करुणा भरी थी। उनसे किसी भी प्राणी का दुख नहीं देखा जाता था। यह बात इन उदाहरणों से स्पष्ट भी होती है। घुड़दौड़ में जब घोड़े दौड़ते और उनके मुंह से झाग निकलने लगता तब सिद्धार्थ उन्हें थका जान कर वहीं रोक देते और जीती हुई बाजी हार जाते थे।

खेल में भी सिद्धार्थ को खुद हार जाना पसंद था क्योंकि किसी को हराना और किसी का दुखी होना उनसे नहीं देखा जाता था। ऐसे महान व्यक्तिव के धनी भगवान बुद्ध के बताये गये सदमार्ग पर चलने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के समन्वयक मोहित शुक्ला ने कहा कि इस कार्यशाला में चित्रकला, विपश्यना, ध्यान, नैतिक शिक्षा, निबंध लेखन आदि विषयों पर कार्यशाला चलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. देवेश सिंह ने की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।