Agricultural Seminar in Bodh Gaya Farmers Learn Sustainable Practices कृषि चौपाल में किसानों को दी गई उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsAgricultural Seminar in Bodh Gaya Farmers Learn Sustainable Practices

कृषि चौपाल में किसानों को दी गई उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी

बोधगया के मोचारिम कचहरी में कृषि संकल्प अभियान के तहत जन कृषि चौपाल का आयोजन किया गया। किसानों को कृषि यंत्रीकरण, मिट्टी जांच, जलवायु परिवर्तन, और उन्नत बीज चयन की जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों ने फसलों...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSat, 31 May 2025 05:59 PM
share Share
Follow Us on
कृषि चौपाल में किसानों को दी गई उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी

बोधगया नगर परिषद क्षेत्र के मोचारिम कचहरी स्थित सामुदायिक भवन में शनिवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जन कृषि चौपाल लगाया गया। जिसमें मोचारिम और आसपास के गांवों के प्रगतिशील महिला-पुरुष किसानों को कृषि यंत्रीकरण, मिट्टी जांच, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, उन्नत बीज चयन तथा कम अवधि की फसलें उगाने को लेकर विस्तृत जानकारी दी गयी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार व डॉ. राकेश कुमार ने किसानों को बताया कि मौसम में अनियमितता के कारण अब फसलों के चयन में सतर्कता जरूरी हो गई है। कम पानी में उगने वाली सामा, कोदो, मड़ुआ, चना, ज्वार और बाजरा जैसे मोटे अनाज को सुपर फूड बताया गया और इसके पोषण एवं स्वास्थ्य लाभों पर बल दिया।

कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान देशभर में चलाया जा रहा है। वैज्ञानिकों ने धान की खेती में कम अवधि वाले प्रभेद अपनाने की सलाह दी और बताया कि यदि बारिश न हो तो वैकल्पिक विधियों से धान की खेती की जा सकती है। धान में होने वाले घास रोकने के लिए छिड़काव जरूरी फसल सुरक्षा पर चर्चा करते हुए दोनों वैज्ञानिकों ने किसानों को बताया कि कीट व रोग नियंत्रण के लिए पहले देशी गाय के गोबर और गौमूत्र से बने जीवामृत, घन जीवामृत और जल अमृत जैसे जैविक उपाय अपनाएं। रासायनिक उपायों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि धान में घास को रोकने के लिए पिंडीमिथिलीन दवा को 200 लीटर पानी में मिलाकर 48 घंटे के भीतर छिड़काव करें। 15 दिन बाद घास उगने की स्थिति में सोडियम डिस्पायरिवेट और कीट लगने पर करोलपाईरीकफोर्स जैसी दवाओं का उपयोग कारगर है। ये रहे मौजूद मोचारिम के अलावा सूर्यपुरा व रत्ती बिगहा गांव में चौपाल लगाया गया। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी छोटेलाल चौधरी, आत्मा की प्रतिनिधि मोनिका पटेल, तकनीकी प्रबंधक विनोद चौधरी, सहायक तकनीकी प्रबंधक मान्या कुमारी, किसान सलाहकार श्याम स्वेत, पप्पू कुमार, मनोज कुमार समेत तकनीकी विशेषज्ञ मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।