Jharkhand weather update temperature rise pre monsoon scorching heat imd latest report जून के पहले हफ्ते प्री मॉनसून बढ़ाएगा गर्मी,झारखंड में अधिक रहेगा पारा,अपडेट, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़Jharkhand weather update temperature rise pre monsoon scorching heat imd latest report

जून के पहले हफ्ते प्री मॉनसून बढ़ाएगा गर्मी,झारखंड में अधिक रहेगा पारा,अपडेट

मई में पिछले साल रांची में भीषण गर्मी का प्रकोप रहा। रांची में करीब आठ दिन हीटवेव का सामना करना पड़ा था। चार से छह मई और 28 से 31 मई तक हीट वेब के दौरान रांची का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री तक पहुंच गया। इस दौरान रांची का तापमान करीब छह दिनों तक 41 डिग्री से अधिक रहा।

Utkarsh Gaharwar हिन्दुस्तान, रांचीMon, 2 June 2025 08:15 AM
share Share
Follow Us on
जून के पहले हफ्ते प्री मॉनसून बढ़ाएगा गर्मी,झारखंड में अधिक रहेगा पारा,अपडेट

इस वर्ष राज्य में औसत गर्मी पड़ी। इस महीने में मई महीने के दौरान प्री मानसून की सक्रियता बढ़ने से अधिकांश दिनों में अधिकतम का पारा औसत तापमान से नीचे रहा। करीब एक दिन 16 मई रहा जिस दिन महीने का तापमान सबसे अधिक 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। अमूमन इस महीने में रांची का औसत तापमान 35.0 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इस साल मई में 10 दिन तापमान औसत के करीब रहा। वहीं, 20 दिन यह औसत से नीचे दर्ज किया गया। लेकिन अब जून के पहले सप्ताह में प्री मानसून की गतिविधि में कमी आने से गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

पिछले मई आठ दिन चली हीटवेव

मई में पिछले साल रांची में भीषण गर्मी का प्रकोप रहा। रांची में करीब आठ दिन हीटवेव का सामना करना पड़ा था। चार से छह मई और 28 से 31 मई तक हीट वेब के दौरान रांची का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री तक पहुंच गया। इस दौरान रांची का तापमान करीब छह दिनों तक 41 डिग्री से अधिक रहा।

गढ़वा में 48.0 डिग्री पहुंचा तापमान

राज्य के अन्य भागों में इस दौरान अधिकतम तापमान के रिकार्ड भी टूटे। 29 मई 2024 को गढ़वा में सबसे अधिक 48.0 डिग्री तापमान दर्ज किया,जबकि मेदिनीनगर में अधिकतम तापमान 47.7 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान मेदिनीनगर का तापमान लगातार पांच दिन तक 46.0 डिग्री से अधिक रहा। पूरे पलामू प्रमंडल में हीट वेब के रेड अलर्ट जारी किए गए थे।

प्री मानसून की सक्रियता से घटा तापमान

इस बार प्री मानसून एक्टिविटी पूरे मई माह के दौरान जारी रही। इससे मई माह के अधिकांश दिनों में बादल छाने के साथ बारिश हुई। इससे तापमान में कमी आई।

अगले 4 दिन प्री मानसून गतिविधि में आएगी कमी

विभाग के मुताबिक जून के प्रथम सप्ताह में प्री मानसून गतिविधि में कमी के कारण रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। जून माह का औसत तापमान 33.9 डिग्री है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य की तुलना में दो से तीन डिग्री अधिक रह सकता है। इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री से अधिक या इसके करीब रह सकता है।