कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष बने अमित
प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गेरे गांव के निवासी अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू को कांग्रेस सेवा दल का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति से कांग्रेसियों में खुशी का माहौल है। स्वागत समारोह...
Newswrap हिन्दुस्तान, गयाTue, 13 May 2025 05:16 PM

प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गेरे गांव के निवासी अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू को कांग्रेस सेवा दल का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इससे कांग्रेसियों में खुशी है। कांग्रेस सेवा दल के नए जिलाध्यक्ष को राजेंद्र आश्रम में कांग्रेसियों का स्वागत किया गया। प्रवक्ता प्रो. विजय कुमार मिठू ने बताया कि अमित सिंह उर्फ रिंकू को कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष बनाए जाने से कांग्रेस पार्टी में विकास होगा। ऑल इंडिया कांग्रेस सेवा दल के चीफ ऑर्गनाइजर लालजी देसाई, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार व पूर्व विधायक शहाबुद्दीन राहबानी आदि ने बधाई दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।