BJP Municipal Committee Meeting Focuses on Women s Participation and Booth Empowerment टिकारी: बूथ जीतो, चुनाव जीतो पर भाजपा का जोर, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsBJP Municipal Committee Meeting Focuses on Women s Participation and Booth Empowerment

टिकारी: बूथ जीतो, चुनाव जीतो पर भाजपा का जोर

भाजपा नगर मण्डल की कार्यसमिति की बैठक में महिलाओं की भागीदारी और बूथ सशक्तिकरण पर चर्चा की गई। कार्यसमिति के सदस्यों ने 25 समर्पित कार्यकर्ताओं की टोली बनाने का निर्णय लिया। टिकारी विधानसभा क्षेत्र से...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाThu, 29 May 2025 07:22 PM
share Share
Follow Us on
टिकारी: बूथ जीतो, चुनाव जीतो पर भाजपा का जोर

भाजपा नगर मण्डल की कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को देवधरपुर मोहल्ला में हुई। बूथ जीतो, चुनाव जीतो पर चर्चा करते हुए महिलाओं की अधिक भागीदारी पर जोर दिया गया। बूथ सशक्तिकरण के लिए कार्यसमिति के सदस्यों को बूथ पर जाकर 25 समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं की टोली बनाने का निर्णय लिया गया। इन बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का डाटा जिला मिडिया सेल से मिलकर सरल ऐप पर डालने का निर्णय लिया गया। पिछले तीन दशकों से टिकारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी न होने पर चर्चा करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि गठबंधन के प्रत्याशी की जीत में भाजपा का योगदान बेहतर रहता आया है।

बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस बार टिकारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देने की मांग राज्य और केन्द्र की नेतृत्व से किया है। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन और संचालन महामंत्री धीरज अंबष्ठा ने की। इस कार्यक्रम में प्रभात चन्द्र गुप्ता, विजय गुप्ता, सिन्धु जैन, पुष्पा चौरसिया आदि मौजूद रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।