VIP Party Launches Ashirwad Yatra for Maharajganj s Rights and Reconstruction वीआईपी पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा की कल से, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsVIP Party Launches Ashirwad Yatra for Maharajganj s Rights and Reconstruction

वीआईपी पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा की कल से

महाराजगंज में वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नीतीश कुमार द्विवेदी ने 1 जून से 'आशीर्वाद यात्रा' की शुरुआत की घोषणा की। यह यात्रा जिले के पुनर्निर्माण और हक-अधिकार की लड़ाई का प्रतीक होगी। पार्टी...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSat, 31 May 2025 07:26 PM
share Share
Follow Us on
वीआईपी पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा की कल से

महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के पसनौली के वीआईपी पार्टी के प्रधान कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नीतीश कुमार द्विवेदी ने कहा कि 1 जून से आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत होगी। इस यात्रा से राजनैतिक गतिविधि नहीं, बल्कि इस जिले के पुनर्निर्माण और हक-अधिकार की लड़ाई का आगाज़ होगा। उन्होंने कहा कि वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने जिस तरह अपने अधिकारों के लिए ऐशो-आराम त्याग कर जनता के बीच संघर्ष चुना, उसी रास्ते पर चलते हुए पार्टी अब महाराजगंज को उसका वाजिब हक दिलाने के लिए समर्पित है। उन्होंने ने कहा कि आज का दिन सिर्फ़ घोषणा का नहीं, बल्कि बदलाव की शुरुआत का दिन होगा।

उन्होंने जिले की दुर्दशा पर खुलकर सवाल उठाए और कहा कि महाराजगंज की उपेक्षा वर्षों से होती रही है। उन्होंने कहा कि महाराजगंज अब खामोश नहीं रहेगा और वह नेता चुनेगा जो ईमानदारी से उसके विकास के लिए लड़े। इसलिए आज हम जन आशीर्वाद यात्रा की घोषणा कर रहे हैं, जो आगामी 1 से 15 जून के बीच आयोजित होगी, जिसके तहत पार्टी कार्यकर्ता और नेता पूरे महाराजगंज क्षेत्र के गांव-गांव जाकर जनता से संवाद करेंगे। वे लोगों से सीधे उनकी समस्याएं जानेंगे और बताएंगे कि अब तक क्यों नहीं हुआ और आगे इसके लिए क्या रोडमैप होना चाहिए। मौके पर जिलाध्यक्ष श्रीनिवास यादव, राजेश द्विवेदी, कौशर बाबा सहित सभी नेता व कार्यकर्ता थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।