Immersion of Maa Saraswati Idols in Tankuppa Devotees Bid Emotional Farewell नम आंखों से छात्रों ने मां को किया विदा, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsImmersion of Maa Saraswati Idols in Tankuppa Devotees Bid Emotional Farewell

नम आंखों से छात्रों ने मां को किया विदा

टनकुप्पा प्रखंड में मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन बुधवार को किया गया। टनकुप्पा बाजार, ताजपुर, द्वारिका और बरसौना में प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। ताजपुर गांव में भंडारे का आयोजन किया गया और तालाब में...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाWed, 5 Feb 2025 06:50 PM
share Share
Follow Us on
नम आंखों से छात्रों ने मां को किया विदा

टनकुप्पा प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन बुधवार को किया गया। क्षेत्र के टनकुप्पा बाजार, ताजपुर, द्वारिका, बरसौना आदि स्थानों पर स्थापित प्रतिमा का विसर्जन किया गया। छात्रों ने नम आंखों से मां सरस्वती को विदाई दी। मुख्य रूप से क्षेत्र के ताजपुर गांव में सरस्वती पूजा समिति की ओर से बुधवार को भंडारे का आयोजन किया गया। बाद मे ताजपुर तालाब में मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया। मौके पर मौजूद भक्तों सदानंद कुमार, ब्रजेश कुमार, शमशेर कुमार, रिशु कुमार, कुमार प्रिंस, राजीव रंजन कुमार, नीतीश कुमार आदि द्वारा लगाए गए मां सरस्वती के जयकारे से माहौल भक्तिमय बन गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।