महिलाओं की उन्नति के बगैर विकसित भारत की कल्पना नहीं : आरती
फोटो गया, कार्यालय संवाददाता। मगध विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर गृह विज्ञान विभाग में अंतर्राष्ट्रीय
मगध विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर गृह विज्ञान विभाग में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व शुक्रवार को एक विशेष सम्मान समारोह और व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं के साथ बढ़ते अत्याचारों की रोकथाम पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन स्टॉप सेंटर की प्रोजेक्ट मैनेजर आरती कुमारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र या समाज की समृद्धि और विकास महिलाओं की उन्नति और प्रगति के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा महिलाएं ही अपने समाज की नींव हैं, लेकिन उनकी समस्याओं और संघर्षों को नजरअंदाज किया जाता है। अगर हमें एक समृद्ध और विकसित भारत बनाना है, तो हमें महिलाओं की उन्नति और सशक्तिकरण के रास्ते पर काम करना होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि स्त्री और पुरुष एक दूसरे के पूरक हैं। महिलाएं पुरुषों से आगे बढ़ने के लिए मर्यादा का उल्लंघन कदापि नहीं करें। बल्कि आपस में परस्पर समन्वय बनाकर एक- दूसरे की भावनाओं को समझें।
उन्होंने यह सुझाव दिया कि महिलाएं जितना अधिक अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होंगी, उतना ही वे अपने समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकेंगी। वन स्टॉप सेंटर के क्रियाकलापों की चर्चा करते हुए छात्राओं से कहा कि कार्य स्थलों पर किसी भी तरह की अत्याचार और हिंसा होती है तो बेहिचक होकर टोल फ्री नंबर 181 एवं व्हाट्सएप नंबर 9771468011 पर मैसेज कर शिकायत भी कर सकती हैं।
विभागध्यक्ष डॉ दीपशिखा पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुरातन छात्राएं डॉ मीनू, श्वेता कुमारी, पूजा कुमारी,अनिता कुमारी,अंजली कुमारी, अमृता, शालू, ब्यूटी,गुड़िया,नीतू आदि का सराहनीय योगदान रहा।
इस मौके पर डॉ स्मिता, डॉ सुषमा कुमारी, मिला देवी, आयुषी , विनीता, रूपा, पुस्तकालयध्यक्ष पूजा कुमारी, सुरेश प्रसाद एवं सोमनाथ प्रसाद सहित बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं मौजूद थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।