munawar faruqui wife mehzabeen share good bond with dhanashree, read to know their connection धनश्री और मुनव्वर फारुकी की पत्नी महजबीन के बीच है ये खास कनेक्शन, अक्सर शेयर करती हैं तस्वीरें, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडmunawar faruqui wife mehzabeen share good bond with dhanashree, read to know their connection

धनश्री और मुनव्वर फारुकी की पत्नी महजबीन के बीच है ये खास कनेक्शन, अक्सर शेयर करती हैं तस्वीरें

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की पत्नी महजबीन फारुकी क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी के साथ एक खास रिश्ता शेयर करती हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जानिए क्या है इनके रिश्ते की सच्चाई।

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानFri, 25 April 2025 12:32 PM
share Share
Follow Us on
धनश्री और मुनव्वर फारुकी की पत्नी महजबीन के बीच है ये खास कनेक्शन, अक्सर शेयर करती हैं तस्वीरें

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की पत्नी महजबीन फारुकी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें अक्सर युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी और डांस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के साथ तस्वीरें शेयर करते देखा गया है। धनश्री के कई इवेंट पर महजबीन उनके साथ देखी गई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों में क्या कनेक्शन है? चलिए हम आपको बताते हैं। दरअसल, मुनव्वर फारुकी की पत्नी महजबीन पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिश हैं। वो धनश्री की पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट हैं।

धनश्री और खुद महजबीन ने अपने कई वीडियो में डांसर का मेकअप करते हुए कह वीडियो शेयर किया है। सही शब्दों में कहा जाए तो धनश्री,महजबीन की बॉस है और उन्हें अपने मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर सैलरी देती हैं। महजबीन पिछले कुछ सालों से धनश्री के साथ हैं, उनके लिए काम कर रही हैं। इसलिए दोनों का दोस्ताना रिश्ता भी है। दोनों अक्सर साथ में तस्वीरें शेयर करती हैं। टीवी शो झलक दिखलाजा के दौरान भी महजबीन ने धनश्री को तैयार किया था। धनश्री के अलावा महजबीन कई मॉडलिंग और विज्ञापनों के लिए भी मेकअप कर चुकी हैं। मेकअप इंडस्ट्री वो अब काफी पॉपुलर हैं। अक्सर मॉडल्स के मेकअप करने का वीडियो वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती हैं।

बता दें, स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने साल मई 2024 में महजबीन से शादी की थी। दोनों तलाकशुदा थे और एक-एक बच्चे के पैरेंट थे। शादी के बाद दोनों ने एक दूसरे के बच्चों को नाम और प्यार दिया। महजबीन अक्सर सोशल मीडिया पर मुनव्वर के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस शादी के बाद ही महजबीन खबरों में आई और अब सोशल मीडिया पर एक पॉपुलर नाम है। अपने काम के लिए पहचान बना रही हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।