Jitan Ram Manjhi Claims Tejashwi Yadav Will Never Be Bihar CM तेजस्वी यादव कभी नहीं बन पाएंगे बिहार के मुख्यमंत्री : मांझी, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsJitan Ram Manjhi Claims Tejashwi Yadav Will Never Be Bihar CM

तेजस्वी यादव कभी नहीं बन पाएंगे बिहार के मुख्यमंत्री : मांझी

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गया से दिल्ली जाने के दौरान कही

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाMon, 3 March 2025 07:43 PM
share Share
Follow Us on
तेजस्वी यादव कभी नहीं बन पाएंगे बिहार के मुख्यमंत्री : मांझी

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोमवार को गया से दिल्ली जाने के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि तेजस्वी यादव कभी भी बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। कोई कुछ भी कहे उसका कोई मतलब नहीं है। लालू यादव अपने पुत्र को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बेताब हैं। लेकिन, यह संभव नहीं है। क्योंकि बिहार में मुख्यमंत्री का पद खाली नहीं है। मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि सबको पता है कि 2004 से पहले लालू यादव ने बिहार के साथ क्या किया। गरीबों को दी गई 70 से 80 फीसदी जमीन पर उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कब्जा लिया है। लालूजी के कार्यकर्ता बलात्कार, हत्या, छिनतई की घटनाओं में शामिल रहे हैं। बिहार की जनता यह जानती है और इसे कभी भूल नहीं सकती। लालू यादव दिन में सपना देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार और केंद्र में नरेंद्र मोदी की जोड़ी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार चल रही है। बिहार और देश तरक्की कर रहा है। कोई भी बिहार को पुराने दौर में नहीं ले जाना चाहता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।