Hindi NewsBihar NewsGaya NewsMukesh Kumar Addresses Panchayat Issues with Union Minister Jitan Ram Manjhi
केंद्रीय मंत्री से मिलकर चापाकल लगवाने की मांग
फतेहपुर प्रखंड की नौडीहा झुरांग पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से बोधगया में मुलाकात की। उन्होंने पंचायत की समस्याओं को साझा किया और मांग पत्र सौंपा। मुख्य...
Newswrap हिन्दुस्तान, गयाMon, 28 April 2025 06:49 PM

फतेहपुर प्रखंड की काफी पिछड़ा व सुदूर नौडीहा झुरांग पंचायत की मुख्य समस्याओं को लेकर पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार ने केंद्रीय मंत्री व गया के सांसद जीतन राम मांझी से बोधगया स्थित उनके आवास पर मिले। उन्होंने मंत्री से मिल उन्हें पंचायत की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही उन्हें मांग पत्र सौंप उनसे समस्या निदान की मांग की। नौडीहा झुरांग पंचायत क्षेत्र संख्या 26 के पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने मुख्य रूप से नौडीहा झुरांग पंचायत के गोली, बड़गांव, कुंभियातरी, झुरांग, नौडीहा हाराकुरहा गांवों में चापकल लगवाने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।