Tribute to Thakur Muneshwar Nath Singh on College Founder s Death Anniversary एसएनएस कॉलेज के संस्थापक सचिव को किया नमन, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsTribute to Thakur Muneshwar Nath Singh on College Founder s Death Anniversary

एसएनएस कॉलेज के संस्थापक सचिव को किया नमन

सत्येन्द्र नारायण सिन्हा कॉलेज के संस्थापक सचिव ठाकुर मुनेश्वर नाथ सिंह की पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई। कॉलेज के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके शिक्षा के प्रति...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSun, 8 June 2025 07:36 PM
share Share
Follow Us on
एसएनएस कॉलेज के संस्थापक सचिव को किया नमन

सत्येन्द्र नारायण सिन्हा कॉलेज के संस्थापक सचिव ठाकुर मुनेश्वर नाथ सिंह की पुण्यतिथि रविवार को कॉलेज परिसर में मनाई गई। कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य, प्राध्यापक और शिक्षकेत्तर कर्मियों ने कॉलेज प्रांगण में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। कर्मचारियों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें शिक्षा का ध्वजवाहक बताया। काॅलेज के प्रधानाचार्य डॉ. उदय पासवान ने कहा कि वे अपना पूरा जीवन शिक्षा के उत्थान और विस्तार में लगा दिया, ताकि सुदूरवर्ती क्षेत्र के बच्चे उच्च शिक्षा सरलतापूर्वक प्राप्त कर सके। ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए स्थापित कॉलेज की उपलब्धियों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि टिकारी कॉलेज में जल्द पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई शुरू की जाएगी। कार्यक्रम में वर्सर डॉ. शक्ति पासवान, मंटू सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।