नाजुक दौर से गुजर रही है देश व प्रदेश की राजनीति
Basti News - फोटो 8 बीएसटी 1: सपा की मासिक बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष व मंचासीन अन्य पदाधिकारी

बस्ती, हिटी। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष और विधायक महेंद्रनाथ यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में पीडीए जन पंचायतों का आयोजन कर लोगों को सपा की विचारधारा से जोड़ने पर जोर दिया गया। सपा जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि देश और उत्तर प्रदेश की राजनीति नाजुक दौर से गुजर रही है। किसान, नौजवान, व्यापारी, बेरोजगार सभी त्रस्त हैं। मंहगाई लगातार बढ रही है और थाना, तहसील, अस्पतालों में गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है, ऐसे में सपा कार्यकर्ता न्याय दिलाने के लिए लोगों की मदद करके उन्हें पार्टी की नीति, कार्यक्रम से जोड़े। पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, विधायक राजेंद्र चौधरी, मो. स्वालेह, समीर चौधरी, प्रवीण पाठक, रामचंदर यादव, हरेश्याम विश्वकर्मा, अरविंद सोनकर, मो. सलीम, विजय विक्रम आर्य, आरडी निषाद, रामशंकर निराला, प्रमोद यादव, गुलाम सोनकर, रामसिंह यादव, प्रशांत यादव, रोहित सिंह ‘रोलू जोखू लाल यादव, रवि यादव, अजय यादव आदि ने बूथवार सांगठनिक मजबूती पर जोर देते हुए पीडीए जन पंचायतों को आयोजित किए जाने का सुझाव दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।