ऑटो और ट्रक की टक्कर में दो घायल
जीटी रोड भलुआ के पास एक ट्रक और ऑटो के बीच टक्कर में झारखंड के रांची के सूरज कुमार और आदित्य कुमार घायल हो गए। ये दोनों सासाराम से रांची जा रहे थे। ऑटो ने एक खड़ी ट्रक को टक्कर मारी। घायलों को...

जीटी रोड भलुआ के समीप सोमवार को ट्रक और ऑटो के बीच हुई टक्कर में ऑटो पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायल लोगों की पहचान पड़ोसी राज्य झारखंड के रांची शहर के धुर्वा मोहल्ला के रहने वाले सूरज कुमार और आदित्य कुमार के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार ऑटो पर सवार लोग सासाराम से रांची जा रहे थे। इस क्रम में एक खड़ी ट्रक में ऑटो ने टक्कर मार दी। घटना में आदित्य और सूरज बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से जुड़े लोगों द्वारा बाराचट्टी अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने संबंधित मामले की सूचना परिजनों को दे दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।