Unlicensed Clinic Sealed in Manpur Market Panic Among Operators मानपुर में क्लिनिक सील किए के बाद संचालकों में हड़कंप, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsUnlicensed Clinic Sealed in Manpur Market Panic Among Operators

मानपुर में क्लिनिक सील किए के बाद संचालकों में हड़कंप

मानपुर बाजार में बिना लाइसेंस के संचालित गौतम सेवा आश्रम क्लिनिक को सीएचसी अधिकारियों ने सील कर दिया है। यह क्लिनिक वर्षों से चल रहा था। सिविल सर्जन के आदेश पर इसे बंद किया गया है और सभी मरीजों को हटा...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSat, 22 March 2025 04:24 PM
share Share
Follow Us on
मानपुर में क्लिनिक सील किए के बाद संचालकों में हड़कंप

बिना लाइसेंस मानपुर बाजार के दुर्गा स्थान के पास संचालित गौतम सेवा आश्रम क्लिनिक को सीएचसी के अधिकारियों ने सील कर दिया। इसके बाद से संचालकों में हड़कंप है। बतादें कि बिना लाइसेंस के वर्षों से मानपुर बाजार में गौतम सेवा आश्रम क्लिनिक संचालित था। जिसे सिविल सर्जन के निर्देशानुसार मानपुर सामुदायिक के प्रभारी डॉ. ऋषिकेश व प्रबंधक शशि भूषण प्रसाद ने शुक्रवार शाम सील कर दिया। प्रबंधक ने बताया कि लंबे समय से यह क्लिनिक बिना लाइसेंस के संचालित था। क्लिनिक में भर्ती मरीज हटा दिए गए है। इस दौदरान स्वास्थ्य कर्मी पंकज कुमार और स्थानीय पुलिस मौजूद रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।