सुपौल : महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
छातापुर में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जीविका दीदियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और लाभान्वित महिलाओं से फीडबैक लिया गया। इस आयोजन में...

छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के राजेश्वरी पश्चिमी पंचायत स्थित कोशी प्रगति जीविका ग्राम संगठन एवं मुख्यालय पंचायत स्थित रौशनी जीविका ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक रमाकांत मंडल के नेतृत्व में आयोजित महिला संवाद के दो घंटे के कार्यक्रम में जीविका दीदी एवं अन्य महिलाओ नें बढ़कर हिस्सा लिया। जहां एलईडी स्क्रीन के माध्यम से महिलाओ को विभिन्न सरकारी योजनाओ को दिखाकर संदर्भित जानकारी दी गई।वहीं सरकारी योजनाओ से लाभान्वित हुई महिलाओं से उसका फीडबैक लिया गया। कार्यक्रम के दौरान दोनों ही जगह महिलाओ के बीच उमंग व उत्साह का माहौल बना रहा। कोसी प्रगति जीविका महिला ग्राम संगठन राजेश्वरी पश्चिमी में ममुदायिक समन्वयक खुशबु कुमारी व संतोष कुमार, लेखापाल बिनोद कुमार, कार्यपालक सहायक ओमप्रकाश कुमार, बी के ललन कुमार, ममता कुमारी, जेआरपी नरेश कुमार, जीविका मित्र चंद्रकला देवी आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।