Grand Kalash Yatra Held for Shri Ram Janaki Pran Pratishtha in Tiwari Mathihaniya Village विष्णु महायज्ञ के लिए निकाली गई भव्य कलश यात्रा, Gopalganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsGrand Kalash Yatra Held for Shri Ram Janaki Pran Pratishtha in Tiwari Mathihaniya Village

विष्णु महायज्ञ के लिए निकाली गई भव्य कलश यात्रा

तिवारी मटिहनिया गांव में हो रहा आयोजन, पूर्णाहुति 6 को तिवारी मटिहनिया गांव में श्रीराम जानकी प्राण प्रतिष्ठा सह विष्णु महायज्ञ के अवसर पर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से वैदिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजTue, 29 April 2025 12:44 AM
share Share
Follow Us on
विष्णु महायज्ञ के लिए निकाली गई भव्य कलश यात्रा

तिवारी मटिहनिया गांव में हो रहा आयोजन, पूर्णाहुति 6 को महायज्ञ शुरू होते ही पूरे इलाके का वातावरण हुआ भक्तिमय कुचायकोट। एक संवाददाता विशंभरपुर थाना क्षेत्र के तिवारी मटिहनिया गांव में श्रीराम जानकी प्राण प्रतिष्ठा सह विष्णु महायज्ञ के अवसर पर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के बीच कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा तिवारी मटिहनिया मंदिर से शुरू होकर सिपाया, सिपाया बाजार, टोला सिपाया सहित दर्जनभर गांवों का भ्रमण करते हुए नारायणी नदी के धूपसागर तट तक पहुंची। वहां वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच कलशों में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद जय श्रीराम और जयकारों के गगनभेदी नारों के साथ कलश यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची। इससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिभाव और श्रद्धा से सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं की अपार भीड़ और उनकी भक्ति भावना देखते ही बन रही थी। आयोजन समिति के मुताबिक महायज्ञ की पूर्णाहुति छह मई को होगी। प्रतिदिन रात में प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।