दुष्कर्म का आरोपित तेरह वर्षों बाद गिरफ्तार
गोपालगंज की पुलिस ने 13 वर्षों से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी लख्ते जिगर को सेमरा पश्चिमी टोला गांव में गिरफ्तार किया। यह आरोपी मधु मियां का पुत्र है और पिछले 13 सालों से पुलिस से बचता आ रहा था। अब...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजMon, 19 May 2025 11:01 PM

गोपालगंज। नगर थाने की पुलिस ने रविवार की देर रात थाना क्षेत्र के सेमरा पश्चिमी टोला गांव में छापेमारी कर दुष्कर्म मामले में 13 वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित नगर थाने के सेमरा पश्चिम टोला गांव निवासी मधु मियां का पुत्र लख्ते जिगर है। गिरफ्तार अभियुक्त विगत 13 वर्षों से पुलिस की आंख में धूल झोंक फरार चल रहा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।