आबादी के मुताबिक परिसीमन की उठाई आवाज
गोपालगंज के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के हित में कार्य करने की बात की। उन्होंने बताया कि आबादी के अनुसार लोकसभा और...

गोपालगंज। नगर संवाददाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा हमेशा सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के हित में कार्य करते हैं। वे आम लोगों की भावना को समझते हुए जनहित की राजनीति करते हैं। ये बातें सोमवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश कुशवाहा ने कही। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा सीटों का परिसीमन आबादी के अनुसार किया जाना चाहिए, जिससे क्षेत्र का संतुलित विकास हो सके। आबादी आधारित परिसीमन से एससी, एसटी और महिलाओं को आरक्षण का समुचित लाभ मिलेगा और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों का भी समग्र विकास संभव हो पाएगा।
उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से तीन दिवसीय मंथन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुमेर प्रसाद सहित कई अन्य नेता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।