Bikers Rob Female Bank Employee at Gunpoint in Goraul गोरौल ओवरब्रिज पर महिला बैंक कर्मी के साथ अपराधियों ने की छिनतई, Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsBikers Rob Female Bank Employee at Gunpoint in Goraul

गोरौल ओवरब्रिज पर महिला बैंक कर्मी के साथ अपराधियों ने की छिनतई

गोरौल, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के गंजहाट ओवर ब्रिज पर बाइक सवार अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर एक महिला बैंक कर्मी का सोने का चैन लूट लिया। पीड़ित महिला जिले के ही लालगंज थाना अंतर्गत टोटहा गांव...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरMon, 2 June 2025 09:41 PM
share Share
Follow Us on
गोरौल ओवरब्रिज पर महिला बैंक कर्मी के साथ अपराधियों ने की छिनतई

गोरौल, संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के गंजहाट ओवर ब्रिज पर बाइक सवार अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर एक महिला बैंक कर्मी का सोने का चैन लूट लिया। पीड़ित महिला जिले के ही लालगंज थाना अंतर्गत टोटहा गांव निवासी मृणालिनी कुमारी ने थाने में दिये गए आवेदन में बतायी कि वह बाइक से अपने भाई के साथ हाजीपुर से मजफ्फरपुर जा रही थी कि गोरौल चौक से आगे ओवरब्रिज पर बाइक सवार दो व्यक्ति उसके बाइक का ओवर टेक कर गाड़ी रुकवाया और अचानक गले से सोने का चेन जो लगभग तीस ग्राम का था उसे खिंच लिया। इस दौरान चेन टूट गया और शेष हिस्सा गले में ही लटका हुआ था।

अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर गोलीमार देने की धमकी देते हुये उस चेन का शेष भाग को भी छीन लिया। इतना ही नहीं अंगुली से अंगूठी भी निकालने का प्रयास किया, लेकिन अंगूठी निकल नहीं पाया। इसके बाद दोनों अपराधी भाग निकले। बताया गया है पीड़िता क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक मजफ्फरपुर में उप शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। मालुम हो कि इससे पूर्व भी इस ओवरब्रिज पर अपराधियों ने इस तरह के कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि महिला द्वारा आवेदन दिया गया है। इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।