BJP Celebrates Dr B R Ambedkar Jayanti in Raghopur भाजपा ने मनाई डॉ.अंबेडकर की जयंती , Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsBJP Celebrates Dr B R Ambedkar Jayanti in Raghopur

भाजपा ने मनाई डॉ.अंबेडकर की जयंती

राघोपुर। संवाद सूत्र डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पखवाड़ा समारोह के अंतर्गत भाजपा राघोपुर प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर जयंती मनाई। डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पखवाड़ा समारोह के अंतर्गत भाजपा राघोपुर...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरMon, 28 April 2025 05:05 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा ने मनाई डॉ.अंबेडकर की जयंती

राघोपुर। संवाद सूत्र डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पखवाड़ा समारोह के अंतर्गत भाजपा राघोपुर प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर जयंती मनाई। मौके पर मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। ‌भाजपा नमामि गंगे प्रकल्प के प्रदेश सह संयोजक गौतम सिंह ने कहा कि बाबा साहेब न केवल भारतीय संविधान के निर्माता थे, बल्कि वे एक महान समाज सुधारक, विचारक और शिक्षा के प्रतीक भी थे। उन्होंने महिलाओं के अध‍िकारों के ल‍िए आवाज भी उठाई थी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर ने भारतीय संविधान निर्माण में अहम योगदान दिया। डॉक्टर अंबेडकर का जीवन हमें सिखाता है कि हालात कितने भी मुश्किल हो, अगर मन में आत्मविश्वास और लक्ष्य पाने की जिद हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। राघोपुर पूर्वी मंडल के कार्यक्रम संयोजक मंडल उपाध्यक्ष शंकर राम एवं पश्चिमी मंडल के कार्यक्रम संयोजक सह प्रखंड बीस सूत्री के सदस्य हरेंद्र दास थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष सह राघोपुर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष धनंजय सिंह एवं संचालन पश्चिमी मंडल अध्यक्ष बीस सूत्री सदस्य शिवशंकर यादव ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन पश्चिमी मंडल महामंत्री प्रमोद रजक ने किया। इस अवसर पर गौतम सिंह, जिला उपाध्यक्ष ललन प्रसाद सिंह, महेंद्र शरण सिंह, मुखिया एवं मंडल महामंत्री महादेव शाह, सत्येंद्र सिंह, प्रखंड बीस सूत्री सदस्य मुकेश कुमार, विमला देवी मंडल उपाध्यक्ष, पूर्व मुखिया भजन शाह, राम बच्चन राय, सरपंच इंद्रदेव मिश्रा, पूर्व सरपंच सह पंचायत अध्यक्ष राजदेव राय, हरिवंश राय पूर्व पंचायत समिति सदस्य, चंदेश्वर महतो, राजेंद्र राय, सुधीर मालाकार, जयप्रकाश सिंह उर्फ छोटू, हरिंदर सिंह, बजरंगी कुमार कार्यालय मंत्री, आजाद कुमार मंडल मंत्री, विद्यासागर यादव, रमेश ठाकुर, पूर्व सरपंच अशोक ठाकुर, पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार राय, मंडल उपाध्यक्ष कुमार राकेश रंजन उर्फ गुड्डू सिंह, मलिकपुर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार, पंचायत अध्यक्ष राघोपुर पश्चिम चंदन कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। राघोपुर-01-भाजपा कार्यकर्ताओं ने राघोपुर प्रखंड में अंबेडकर जयंती मनाते हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।