खरीफ महाभियान : प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण में मोटे अनाज पर फोकस
उप परियोजना निदेशक ने किसानों से मोटे अनाज की खेती करने पर जोर दिया हाजीपुर प्रखंड कृषि कार्यालय स्थित किसान भवन में आयोजित किया गया कार्यक्रम मोटे अनाज के लिए धान, अरहर, हाईब्रीड धान और शंकर मक्का...

पेज चार पर फ्लायर... हाजीपुर । एक प्रतिनिधि वैशाली जिले में खरीफ महाभियान के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम निर्धारित तिथि के अनुसार हाजीपुर प्रखंड, भगवानपुर एवं राघोपुर प्रखंड में आयोजित किया गया। हाजीपुर प्रखंड कृषि कार्यालय स्थित किसान भवन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। आत्मा के उप परियोजना निदेशक सियाराम साहू एवं 20 सूत्री के उपाध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा ने खरीफ महाभियान कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उप परियोजना निदेशक ने किसानों को संबोधित करते हुए मोटे अनाज की खेती करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि मोटे अनाज के लिए धान, अरहर, हाईब्रीड धान और शंकर मक्का समेत अन्य फसलों की खेती के लिए विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने शारदीय खरीफ महाभियान एवं किसान चौपाल के बारे में विशेष रूप से बताया। उप परियोजना निदेशक सियाराम साहू ने जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, मिट्टी जांच, बीज उपचार समेत कृषि में व्यवसाय पर जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि खेतों के उर्वरा शक्ति को बरकार रखने और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए जैविक खेती करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि फसलों के अच्छी पैदावार के लिए बीज उपचार और मिट्टी जांच कराने चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान किसानों को कृषि के विकास के लिए चलाए जा रही योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीस सूत्री के उपाध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा ने किसानों को योजनाओं से जुड़कर अधिक से अधिक लाभ लेने को कहा। प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारी शशि प्रकाश ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के कराने के लिए विधि की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कृषि समन्वयक राकेश कुमार कृषि विभाग की तकनीकी जानकारी, जैविक खेती एवं सुबोध कुमार झा ने मिट्टी जांच, उद्यान के शिशिर कुमार ने उद्यान से संबंधित जानकारी किसानों को दी। प्रशिक्षण के दौरान पौद्या संरक्षण के बारे में शशि भूषण कुमार ने जानकारी दी। इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश्वर राम, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक प्रियंका कुमारी ने कृषि से संबंधित जानकारी किसानों की दी। हाजीपुर -01 - हाजीपुर प्रखंड परिसर स्थित किसान भवन में खरीफ महाभियान के तहत आयोजिज कार्यक्रम को संबोधित करते उप परियोजना निदेशक सियाराम साहू।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।