महनार विधिज्ञ संघ चुनाव में 20 प्रत्याशियों का नामांकन वैध
महनार। संवाद सूत्र महनार विधिज्ञ संघ चुनाव में 20 प्रत्याशियों का नामांकन वैधमहनार विधिज्ञ संघ चुनाव में 20 प्रत्याशियों का नामांकन वैधमहनार विधिज्ञ संघ चुनाव में 20 प्रत्याशियों का नामांकन वैध

महनार। संवाद सूत्र महनार विधिज्ञ संघ के द्विवार्षिक चुनाव सत्र 2025-27 के लिए चल रही कुल 21 नामांकन पत्रों की जांच में 20 उम्मीदवारों का पर्चा वैध पाया गया। जबकि एक उम्मीदवार का नामांकन रद्द किया गया है। यह जानकारी देते हुए चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि अध्यक्ष पद से तीन उम्मीदवारों में अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, रामपुकार सिंह व शम्भू प्रसाद राय और सचिव पद से दो उम्मीदवारों में दिनेश प्रसाद व मुकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पद से तीन उम्मीदवारों में राजीव कुमार सिंह, कमल प्रसाद सिंह व कृष्ण मुरारी निराला, संयुक्त सचिव पद से चार उम्मीदवारों में सुमन कुमार, शयमनाथ सुमन, मनोज कुमार व धर्मेंद्र कुमार झा, सहायक सचिव पद से दो उम्मीदवारों में जितेंद्र कुमार व मुन्ना साह, कोषाध्यक्ष पद से दो उम्मीदवारों में विनोद कुमार शर्मा व सुभाष चन्द्र, अंकेक्षक पद के लिए रंजीत कुमार मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य पद से चार उम्मीदवारों में मणिपाल, विनय प्रसाद आजाद, पंकज कुमार व रजनीश रौशन शामिल हैं। जबकि विनय प्रसाद आजाद का नामांकन तकनीकी कारणों से रद्द किया गया है। बताया गया कि अब दो मई को सुबह 11 बजे से पांच बजे तक मतदान तथा तीन मई को 10 बजे से मतगणना कार्य होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।