Mahua s Komal Selected for Kho-Kho in Khelo India Youth Games 2025 खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महुआ की बेटी कोमल का चयन, Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsMahua s Komal Selected for Kho-Kho in Khelo India Youth Games 2025

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महुआ की बेटी कोमल का चयन

महुआ की बेटी कोमल का चयन खो-खो खेल के लिए खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में किया गया है। इससे उसके परिवार और वैशाली जिले के लोगों में खुशी का माहौल है। कोमल का कहना है कि वह बचपन से खेलों में रुचि रखती...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरTue, 6 May 2025 12:49 AM
share Share
Follow Us on
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महुआ की बेटी कोमल का चयन

महुआ। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महुआ की बेटी कोमल का चयन खो-खो खेल के लिए किया गया है। जिससे यहां के लोगों में खुशी है। यह खबर मिलते ही सोमवार को कोमल के परिवार में खुशी छा गया। महुआ के कन्हौली बेझा निवासी श्याम कांत सिंह और सीमा देवी की पुत्री कोमल ने वैशाली जिला का नाम रोशन किया है। बताया गया कि उसे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लिए खो-खो खेल में चयनित किया गया है। कोमल को इस मुकाम पर पहुंचने से न सिर्फ परिवार में खुशी है। बल्कि वैशाली जिले के लोगों में उसपर गर्व है।

कमल का कहना है कि वह बचपन से ही खेलों में रुचि रखती थी विशेष रूप से को को उसका प्रिय खेल था। कोमल ने यह भी बताया कि यह जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है। जिसे पार करना है। बताया कि पदक जीतने के लिए पूरी मेहनत करूंगी। कोच अमित कुमार सिंह व सुरेश कुमार ने बताया कि कोमल को खेलो इंडिया यूथ गेम्स में चयनित किए जाने से काफी खुशी है। कोमल वैशाली विद्यालय महुआ की छात्रा है। महुआ-04-यूथ गेम्स में खो-खो के लिए चयनित महुआ की कोमल।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।