राघोपुर में राजद कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, लिए गए कई निर्णय
राघोपुर, संवाद सूत्र। राघोपुर प्रखंड के मीरमपुर गांव में शनिवार को पूर्व मुखिया शशि भूषण राय की मार्केट में राष्ट्रीय जनता दल के सक्रिय कार्यकर्ता, पंचायत अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित...

राघोपुर, संवाद सूत्र। राघोपुर प्रखंड के मीरमपुर गांव में शनिवार को पूर्व मुखिया शशि भूषण राय की मार्केट में राष्ट्रीय जनता दल के सक्रिय कार्यकर्ता, पंचायत अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने एवं विजय रंजन प्रसाद यादव उर्फ बृजनंदन राय को राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष पद से हटाने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में मौजूद सभी राजद कार्यकर्ताओं ने बृजनंदन राय को प्रखंड अध्यक्ष बनाने का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विगत कई वर्षों में अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने कोई ऐसा काम नहीं किया, जिससे पार्टी और संगठन मजबूत हो सके।
उनका क्रियाकलाप राष्ट्रीय जनता दल के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं और पंचायत अध्यक्षों ने उनको अध्यक्ष पद से हटाने के लिए अपना-अपना विचार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसी स्थिति में बृजनंदन राय को अध्यक्ष पद से हटकर किसी दूसरे व्यक्ति को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दिया जाए, जो की राष्ट्रीय जनता दल के हित में होगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इसकी जानकारी पार्टी के आलाकमान को दी गई है। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया कामेश्वर चौधरी एवं संचालन पूर्व मुखिया अरुण राय ने किया। गौरतलब हो कि बीते दिनों राजद के प्रखंड अध्यक्ष विजय रंजन राय उर्फ बृजनंदन राय को बनाया गया था। बैठक में पूर्व मुखिया शशि भूषण राय, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार दास, जिला परिषद् सदस्य नेम धारी राय, संजय कुमार पूर्व सरपंच, प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र यादव, तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष राजाराम राय, संतोष कुमार, सुबोध कुमार, ऋषि यादव, सुशील यादव, विकास कुमार गौरव, निखिल यादव, पंकज चौधरी, रत्नेश प्रसाद यादव, पप्पू चौधरी, विशेश्वर प्रसाद, पूर्व मुखिया शकुंतला देवी, विशेश्वर दास, सन्नी कुमार, देव व्रत कुमार, राज कुमार यादव, अभय कुमार, विश्वनाथ कुमार आदि राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।