Speeding Bolero Hits Tempo 10 Injured in Hajipur Accident गांधी सेतु पर बोलेरो ने टेंपो में मारी टक्कर, दस घायल, तीन रेफर , Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsSpeeding Bolero Hits Tempo 10 Injured in Hajipur Accident

गांधी सेतु पर बोलेरो ने टेंपो में मारी टक्कर, दस घायल, तीन रेफर

देर रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार बोलेरो ने आगे-आगे चल रहे टेंपो में ओवरटेक करने के दौरान मारी टक्कर

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरWed, 9 April 2025 01:55 AM
share Share
Follow Us on
गांधी सेतु पर बोलेरो ने टेंपो में मारी टक्कर, दस घायल, तीन रेफर

हाजीपुर। नगर संवाददाता महात्मा गांधी सेतु के पश्चिमी लेन पर पाया संख्या 05 के पास सोमवार की देर रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार बोलेरो ने आगे-आगे चल रहे टेंपो में ओवरटेक करने के दौरान टक्कर मार दी। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। पुल के पश्चिमी लेन पर जाम लग गया। राहगीरों ने घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस एवं स्थानीय थाने को दी। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर धनबा गांव निवासी उमाशंकर मिश्रा के पुत्र वेद प्रकाश मिश्रा, सिवान जिले के मो. इस्माइल के पुत्र मो. इरशाद समेत अन्य 10 लोग हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात करीब 11 बजे टेंपो चालक पटना से सवारी लेकर हाजीपुर आ रहा था। इसी दौरान गांधी सेतु के पश्चिमी लेन पाया संख्या पांच के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने ओवरटेक करने के दौरान टेंपो में ठोकर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंगाब्रिज थाना पुलिस ने ऑटो एवं बोलरों को जब्त किया और थाने ले आई। इस संबंध में गंगाब्रिज थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि महात्मा गांधी सेतु के पश्चिमी लेन पर पाया संख्या 05 के पास बोलेरो ने ऑटो में ठोकर मार दी थी। सूचना पर सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहीं ऑटो एवं बोलेरो को जब्त किया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। हाजीपुर -07- गांधी सेतु पर हुए हादसे में घायल व्यक्ति जिसके पैर में चढ़ाया गया प्लास्टर।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।