BJP District Committee Meeting Focuses on Booth Empowerment in Arwal एनडीए के प्रत्याशी को प्रत्येक बूथ पर विजय बनाने का लक्ष्य रखें, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsBJP District Committee Meeting Focuses on Booth Empowerment in Arwal

एनडीए के प्रत्याशी को प्रत्येक बूथ पर विजय बनाने का लक्ष्य रखें

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में बूथ सशक्तीकरण को ले दिया गया मूल मंत्र , बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने भाग लिया। जिला कार्यसमिति बैठक की विधिवत शुरुआत पंडित...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादTue, 13 May 2025 11:06 PM
share Share
Follow Us on
एनडीए के प्रत्याशी को प्रत्येक बूथ पर विजय बनाने का लक्ष्य रखें

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में बूथ सशक्तीकरण को ले दिया गया मूल मंत्र अरवल, निज संवाददाता। भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने भाग लिया। जिला कार्यसमिति बैठक की विधिवत शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं बदौलत ही भाजपा आज इस मुकाम पर पहुंची है। संगठन के कार्य योजना एवं आगामी कार्यक्रम पर चर्चा की गयी।

कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तीकरण कार्य योजना का मूल मंत्र दिया । जिले के दोनों विधानसभा में एनडीए के प्रत्याशी को प्रत्येक बूथ पर विजय बनाना हम लोगों का लक्ष्य है। संगठन को मजबूत एवं धारदार बनाने के लिए आगामी 4 महीने का समय दान पार्टी के हित में करने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रो. रामकिशोर सिंह ने कहा कि देश की सेना का शौर्य को सलाम करते हैं। देश की सेना ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है एवं पाकिस्तान के नापाक इरादे को नष्ट नाबूत किया है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की मजबूत इच्छा शक्ति पर सभी भारतवासियों को गर्व है। वहीं मगध व शाहाबाद के सोशल मीडिया प्रभारी रोहित उपाध्याय ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा दल है जहां पर हर एक छोटे कार्यकर्ताओं को भी उचित सम्मान मिलता है। भाजपा में ना कोई छोटा होता है औ ना कोई बड़ा होता है। सभी कार्यकर्ता व नेता एक समान होते हैं। आगामी चुनाव में सोशल मीडिया की भूमिका अहम होने वाली है। इसलिए सभी कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से एनडीए सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को दिखाएं जनता के बीच पहुंचाए और पुन: एनडीए सरकार बनाने में अपनी योगदान दें। कोशी प्रमंडल क्षेत्रीय प्रभारी सत्येन्द्र राय ने कहा कि कांग्रेस और राजद ने अब तक जातीय जनगणना के नाम पर लोगों को बरगलाने का ही काम किया है। बिहार में भी जातीय जनगणना कराने के फैसले में भी भाजपा भागीदार थी और अब आजाद भारत में पहली बार देश में जनगणना के साथ जातीय गणना कराने का ऐतिहासिक फैसला भी एनडीए की सरकार ने ही लिया है। कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन संगीता कुशवाहा ने किया। बैठक में प्रदेश परिषद सदस्य ई. संजय कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष रामविनय शर्मा, राम सुन्दर शर्मा, राधाकांत शर्मा, जय शंकर प्रसाद, जिला महामंत्री संजीव कुमार, जितेश सिंह, संगीता कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष गिरेन्द्र कुमार, संजीत सिंह, गुलशन कुशवाहा, सुनीता सिन्हा, सत्येन्द्र विश्वकर्मा, जिला मंत्री अमृत राज उपाध्याय, जय साहू, राहुल वत्स, टोनू मिश्रा, सोशल मीडिया कुमार अमर कृति आदि उपस्थित रहे । फोटो- 13 मई अरवल- 17 कैप्शन- अरवल भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक को दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. राजेश वर्मा व अन्य भाजपा नेता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।