Congress Holds Public Anger Forum in Arwal Criticizes Government Performance सरकार के खिलाफ जनता में है आक्रोश: डा. धनंजय, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsCongress Holds Public Anger Forum in Arwal Criticizes Government Performance

सरकार के खिलाफ जनता में है आक्रोश: डा. धनंजय

कांग्रेस कमेटी के द्वारा लगाया गया जन आक्रोश चौपाल , जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा ने की।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादFri, 30 May 2025 10:26 PM
share Share
Follow Us on
सरकार के खिलाफ जनता में है आक्रोश: डा. धनंजय

कांग्रेस कमेटी के द्वारा लगाया गया जन आक्रोश चौपाल अरवल, निज प्रतिनिधि। जलवैया और बेलसार गांव में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जन आक्रोश चौपाल लगाया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा ने की। चौपालों में जुटे ग्रामीण महिला, पुरूषों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा ने कहा कि केंद की कमजोर सरकार और बिहार की तथाकथित डबल इंजन की सरकार आज सरकार चलाने में अक्षम साबित हो रही है। दोनों सरकारें नौकरशाहों पर आश्रित हैं। भोजन के अधिकार के तहत मिलने वाला राशन और मनरेगा के तहत रोजगार योजना भी कांग्रेस की सरकार की देन है।

यह मनमोहन सिंह के सरकार द्वारा गरीबों के हित में लाई गई योजना है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी समर्थित इंडिया गठबंधन की सरकार आप लोग बनाईये तो सभी जरूरतमंद महिलाओं को प्रत्येक महीने 2500 रुपये उनके बैक खाता मे डायरेक्ट आ जाएगा। बुजुर्गों को भी 2500 रुपया दिया जाएगा। जन आक्रोश चौपाल को प्रदेश प्रतिनिधि निसार अख्तर अंसारी, महिला जिलाध्यक्ष लालमणी भारती, कामेश्वर शर्मा, खदेरन सिंह, अंगेश राजपूत, नईमुद्दीन अंसारी, मो जावेद अख्तर, भैरों सिंह, संजय कुमार सिंहा, अरुण भारती, सेजाम खान, बेंकटेश शर्मा, नंद कुमार राम, उपेन्द्र सिंह यादव, निखिल कुमार, मो.नवाजिश, इमरान सिद्दीकी ने भी संबोधित किया। फोटो- 30 मई अरवल- 08 कैप्शन- अरवल में आयोजित जन आक्रोश चौपाल में उपस्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनंजय शर्मा व अन्य।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।