Congress Women s Chaupal in Makbulpur Raja Highlighting Schemes and Issues नाम बदलकर कांग्रेस की योजनाओं को चला रही केन्द्र सरकार, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsCongress Women s Chaupal in Makbulpur Raja Highlighting Schemes and Issues

नाम बदलकर कांग्रेस की योजनाओं को चला रही केन्द्र सरकार

अरवल, निज संवाददाता।इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज जो भी योजनाएं चल रही है वो सभी के सभी कांग्रेस पार्टी की सरकारों द्वारा लाई गई योजनाएं हैं।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादThu, 29 May 2025 10:16 PM
share Share
Follow Us on
नाम बदलकर कांग्रेस की योजनाओं को चला रही केन्द्र सरकार

अरवल, निज संवाददाता। सदर प्रखंड के मकबुलपुर राजा गांव में महिला चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा ने की। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज जो भी योजनाएं चल रही है वो सभी के सभी कांग्रेस पार्टी की सरकारों द्वारा लाई गई योजनाएं हैं। सभी योजनाएं हूबहू चल रही है। लेकिन मोदी जी या नीतीश जी ने नामों को बदल कर अपनी योजना बता रहें हैं। चाहे इंदिरा आवास योजना हों या वृद्दा पेंशन, या भोजन के अधिकार के तहत मिलने वाला राशन सभी इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह की सरकार द्वारा गरीबों के हीत में लाई गई योजनाएं हैं।

डॉ शर्मा ने बताया कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी समर्थित इंडिया गठबंधन की सरकार आप लोग बनाइये तो सभी जरूरतमंद महिलाओं को प्रत्येक महीने 2500 रुपये उनके बताए गए बैंक खाता में डायरेक्ट आ जाएगा जिससे महिलाएं अपनी जरूरत की कुछ समानें खरीद सकती है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि निसार अख्तर अंसारी ने कहा कि बिहार सरकार के सभी विभागों में लूट मची है। हर ओर भ्रष्टाचार है। बिना चढ़ावा के आपका कोई काम नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सबसे ज्यादा अंचल कार्यालय को सरकार वसूली केंद्र बना कर दिया है। चौपाल में महिला जिलाध्यक्ष लालमणी भारती, कामेश्वर शर्मा, निसार अख्तर अंसारी, मो जावेद अख्तर, भैरों सिंह, संजय कुमार सिंहा, अरुण भारती, सेजाम खान, बेंकटेश शर्मा, नंद कुमार राम, उपेन्द्र सिंह यादव, निखिल कुमार, मो. नवाजिश मलका खातून, बेबी खातून, किरण देवी, दशरथ यादव ने भी संबोधित किया। फोटो- 29 मई अरवल- 03 कैप्शन- सदर प्रखंड के मकबुलपुर राजा गांव में आयोजित महिला चौपाल में बोलते कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनंजय शर्मा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।