Fraud Gang Targets Women in Jahaanabad Fake Gold Biscuit Scam Unveiled नकली सोने का बिस्किट दिखा महिला के कीमती आभूषण ठगे, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsFraud Gang Targets Women in Jahaanabad Fake Gold Biscuit Scam Unveiled

नकली सोने का बिस्किट दिखा महिला के कीमती आभूषण ठगे

शहर में सक्रिय है जालसाज व ठग गिरोह, दे रहा घटनाओ को अंजाम, शादी - विवाह को लेकर इन दिनों बाजारों में भीड़ चल रही है। जालसाज गिरोह भी काफी सक्रिय हो गया है।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादWed, 14 May 2025 10:35 PM
share Share
Follow Us on
नकली सोने का बिस्किट दिखा महिला के कीमती आभूषण ठगे

शहर में सक्रिय है जालसाज व ठग गिरोह, दे रहा घटनाओ को अंजाम गिरोह में शामिल है कुछ टेम्पो चालक, गहने बेच रुपये का करता है बंदरबाट जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शादी - विवाह को लेकर इन दिनों बाजारों में भीड़ चल रही है। जालसाज गिरोह भी काफी सक्रिय हो गया है। टेम्पो सवार महिलाओं को शिकार बना रहा है। ऐसे ही गिरोह की शिकार हुई सदर प्रखंड के लरसा गांव की निवासी महिला अंजू देवी जिन्हें ठगों के गिरोह ने नकली सोने का बिस्कुट का लालच देकर उनसे उनके हजारों रुपए मूल्य के असली सोने के आभूषण ठग लिए या एक तरह से छीन लिए।

ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित महिला अब तरह - तरह से गुहार लगा रही है। घटना शहर के स्टेशन से लेकर अरवल मोड़ के बीच की बताई जा रही है। उक्त महिला का कहना है कि वह अपने पोते की पढ़ाई के लिए किताब खरीदने जहानाबाद आई थी। वह टेंपो से जा रही थी। उसमें एक व्यक्ति कपड़े की छोटी सी पोटली बनाकर उसमें बंदे सोने का बिस्किट दिखाया और कहा की यह आपका है। पहले तो महिला ने इनकार किया। इसके बाद नाटकीय ढंग से टेंपो पर एक और वृद्ध व्यक्ति सवार हुआ और कहा कि उनका सोने का बिस्किट छूट गया है जो करीब 10 लाख का है। पूरे टेंपो में जालसाजों का गिरोह था। नकली सोने का बिस्किट लिए हुए व्यक्ति ने अपनी कुछ जरूरत महसूस करते हुए पैसे व छोटे आभूषण देने का प्रस्ताव रखा। उसपर टेंपो में सवार गिरोह का ही दूसरा व्यक्ति अपनी सोने की चेन और अंगूठी दे दी और उक्त महिला से भी उनके कानबाली और मंगलसूत्र की मांग करने लगा। महिला का कहना है कि वह इस पर राजी नहीं थी। टेंपो वाले ने पिलास दिया और उससे कानवाली को खोलकर वे लोग ले लिए और कथित सोने का एक बिस्किट थमाया कर टेंपो से उतरकर लोग चले गए। बाद में महिला को आभास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है। सोने का बिस्किट नकली था। इन दिनों ऐसे ही गिरोह के लोग जहानाबाद शहर से लेकर बभना तक सक्रिय है। कुछ ही दिनों पूर्व भागीरथ विगहा के समीप टेम्पो से शकूराबाद जा रही है एक महिला के साथ इसी तरह की ठगी कर उनके कीमती आभूषण एक तरह से छीन लिए गए थे और अपराधी टेंपो से उतरकर फरार हो गए थे। ऐसे गिरोह का संचालन करने में कतिपय टेंपो चालकों की भी मिलीभगत है जिसे चिन्हित कर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल करने की जरूरत है ताकि भोले लोग ठगी का शिकार होने से बच सकें। फोटो- 14 मई जेहाना- 18 कैप्शन- सोने की बिस्कुट ठगी मामले की जानकारी देती महिला।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।