Heatwave Leads to Surge in Cooler and AC Sales Amidst Rising Temperatures गर्मी बढ़ने के साथ कूलर और फ्रिज की मांग बढी, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsHeatwave Leads to Surge in Cooler and AC Sales Amidst Rising Temperatures

गर्मी बढ़ने के साथ कूलर और फ्रिज की मांग बढी

तापमान बढ़ने पर पंखा काम नहीं कर रहा कूलर और एसी की हो रही बिक्री , इलेक्टोनिक दुकानों पर खरीदारी के लिए लग रही भीड़

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSun, 15 June 2025 10:11 PM
share Share
Follow Us on
गर्मी बढ़ने के साथ कूलर और फ्रिज की मांग बढी

तापमान बढ़ने पर पंखा काम नहीं कर रहा कूलर और एसी की हो रही बिक्री इलेक्टोनिक दुकानों पर खरीदारी के लिए लग रही भीड़ मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड मे इन दिनों गर्मी का प्रकोप को बढ़ गया है। आषाढ़ का महीना अपने रौद्र रूप में लोगों को परेशान कर रहा है। तापमान 41 डिग्री से अधिक होने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। गर्मी से बचने के लिए लोग अपने स्तर से उपाय कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में बहुत से लोग अपने छत पर पुआल आदि रखकर घर को ठंडा रखने का प्रयास कर रहे हैं।

बहुत से लोग पेड़ों के नीचे और बगीचों में दिन गुजारा रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग पंखा, कूलर, फ्रिज, एसी खरीद रहे है। मांग बढ़ने से इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। कूलर और फ्रिज की मांग सबसे अधिक है। मखदुमपुर बाजार में एक दुकान में फ्रिज खरीद रही महिला पुष्पा देवी ने बताया कि गर्मी के कारण बच्चे लोग परेशान हैं। सभी पड़ोसियों के घर में फ्रिज है। ठंडा पानी के लिए बच्चों को दूसरे के घर से मांगना पड़ता था। कुछ गेस्ट आ जाते थे तो ठंडा पानी की मांग करते हैं, तब पड़ोस से मांगना पड़ता है। पड़ोसन ने उलाहना दिया तो फ्रिज खरीद रही हूं। एक प्रतिष्ठित दुकानदार विवेक कुमार ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ कुलर और फ्रिज की मांग सबसे अधिक हो रही है। जिनकी आमदनी अच्छी है वह लोग ऐसी भी खरीद रहे हैं। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में पंखा काम नहीं कर रहा है इसलिए कुलर खरीदना जरूरी हो गया है। कूलर खरीद रहे ग्राहक रजनीश कुमार ने बताया कि गर्मी बढ़ने पर पंखा की हवा भी गर्म हो जाती है। बच्चे लोग घर में अच्छी तरह से रहे, इसके लिए कुलर खरीदना पड़ गया। दुकानदारों ने बताया कि इधर के बरसों में गर्मी का प्रकोप बढ़ा गया है। इसे देखते हुए हम लोग पहले से ही कूलर, पंखा अधिक संख्या में व्यवस्था कर रखे थे। क्योंकि पिछले वर्ष कूलर आउट ऑफ मार्केट हो गया था। लेकिन इस वर्ष कोई कमी नहीं है। फोटो- 15 जून जेहाना- 09 कैप्शन- मखदुमपुर बाजार स्थित इलेक्टोनिक दुकान पर कूलर व एसी की खरीदारी के लिए लगी रही भीड़।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।