आम लोगों की समस्याओं का तेजी से हो निष्पादन
करपी, निज संवाददाता। इस मौके पर जितेंद्र पटेल ने कहा कि 20 सूत्री का गठन प्रखंड स्तर पर भी किया गया है। इससे क्षेत्र में विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

करपी, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय भवन में 20 सूत्री कार्यालय का उद्घाटन गुरुवार को किया गया। जदयू के प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल, जदयू के जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, रालोमो के जिलाध्यक्ष रविंद्र राम ने संयुक्त रूप से कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर जितेंद्र पटेल ने कहा कि 20 सूत्री का गठन प्रखंड स्तर पर भी किया गया है। इससे क्षेत्र में विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। इसके अतिरिक्त प्रखंड कार्यालय में कार्यालय स्थित होने से दूर दराज से आने वाले लोगों की परेशानियों को दूर करने में भी सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में तेजी के साथ विकास हो रहा है।
आम जनों की समस्याओं का समाधान त्वरित गति से किया जाए इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। विकास कार्यों को तीव्र गति से संचालन किया जाए एवं आम जनों की समस्याओं का निष्पादन अति शीघ्र किया जाए इन सारी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष रणधीर पटेल ने की। प्रखंड विकास पदाधिकारी रोहित कुमार सिंह तथा अंचल अधिकारी आलोक कुमार उपस्थित थे। इस मौके पर बीस सूत्री के उपाध्यक्ष सह भाजपा के मंडल अध्यक्ष अखिलेश पासवान, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजीत कुमार सिंह, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष दयानंद सिंह, जदयू नेता शारदानंद सिंह, पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार सिंह, बीस सूत्री सदस्य मीरा देवी, रिंकू देवी, विद्यानंद सिंह, तेलपा मंडल अध्यक्ष मुकेश भगत समेत सभी सदस्य उपस्थित थे। फोटो- 15 मई अरवल- 04 कैप्शन- करपी प्रखंड कार्यालय भवन में बीस सूत्री कार्यालय के उद्घाटन के बाद बैठे सदस्य।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।