Jharkhand Police Constable Arrested for Misconduct Amid False Reports of Stone-Pelting पुलिस से बदसलूकी मामले में झारखंड का सिपाही गिरफ्तार, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsJharkhand Police Constable Arrested for Misconduct Amid False Reports of Stone-Pelting

पुलिस से बदसलूकी मामले में झारखंड का सिपाही गिरफ्तार

पुलिस टीम पर पथराव की खबर को एसपी ने बताया भ्रामक, कहा नही हुई रोड़ेबाजी, अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमरी

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादThu, 29 May 2025 10:22 PM
share Share
Follow Us on
पुलिस से बदसलूकी मामले में झारखंड का सिपाही गिरफ्तार

पुलिस टीम पर पथराव की खबर को एसपी ने बताया भ्रामक, कहा नही हुई रोड़ेबाजी मेडिकल जांच के बाद गिरफ्तार जवान को न्यायिक हिरासत में भेजा अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमरी जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। परस विगहा थाना क्षेत्र के तुरकौल गांव में पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी और धक्का- मुक्की किए जाने के मामले में झारखंड पुलिस के एक जवान नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। वे तुरकौल गांव के निवासी हैं। गुरुवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने पुलिस ऑफिस में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया कर्मियों को यह जानकारी दी।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि कुछ मीडिया द्वारा तुरकौल गांव में पुलिस टीम पर हमला, पथराव - रोड़ेबाजी करने और उसमें पांच - छह पुलिसकर्मियों के घायल होने की भ्रामक खबर चलाई गई है। किसी सक्षम पदाधिकारी से इसकी पुष्टि नही की गई। सदर अस्पताल या घटनास्थल से इसकी सत्यता की जांच की जा सकती है। उन्होंने बताया कि दर्ज एक कांड के मामले में पुलिस टीम अनुसंधान करने गई थी। उस क्रम में पुलिस टीम के साथ धक्का - मुक्की की गई। दो पुलिसकर्मी को हल्की चोट लगी। एसपी ने साफ कहा है कि पुलिस टीम पर पथराव या हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में झारखंड पुलिस के जवान नरेंद्र सिंह की गिरफ्तारी की गई है। यह है पूरा मामला एसपी ने पूरे मामले को विस्तार से बताते हुए कहा है कि 24 मई को परस विगहा थाने में लघु सिंचाई विभाग की कनीय अभियंता पल्लवी कुमारी के द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। सरकारी काम में बाधा, मोबाइल - हेलमेट छीनने और छेड़खानी किए जाने के आरोप लगाए गए थे। इसमें तुरकौल गांव के निवासी गौरी शंकर सिंह को आरोपित किया गया था। इस मामले का अनुसंधान करने के लिए परसविगहा थाने के एसआई और कांड के अनुसंधानकर्ता बबलू कुमार और दारोग़ा ब्यूटी कुमारी कुछ पुलिस कर्मियों के साथ 28 मई को तुरकौल गांव स्थित आरोपित गौरी शंकर सिंह के घर पर गई थी। पूछताछ कर रही थी। उस दौरान उनके घर की एक महिला सदस्य महिला पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी और हाथापाई की जिसमे महिला पुलिस को हल्की चोट लगी। उस क्रम में उनके पड़ोस में रहने वाले और झारखंड राज्य में आरक्षी के पद पर कार्य करने वाले नरेंद्र सिंह ने पुलिस के साथ शारीरिक बल का प्रयोग कर हाथापाई की जिसमे एक पुलिस को हाथ मे चोट लगी। सूचना पाकर अतिरिक्त पुलिस बल वहां भेजा गया। उस दौरान नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपी व अज्ञात लोगों को चिन्हित करते हुए उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। फोटो- 29 मई जेहाना- 19 कैप्शन- परस विगहा थाना क्षेत्र के तुरकौल गांव में पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी और धक्का- मुक्की किए जाने के मामले में गिरफ्तार झारखंड पुलिस के जवान।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।