शराब के नशे में हंगामा करते चार गिरफ्तार
रतनी प्रखंड कार्यालय के समीप शकूराबाद पुलिस ने चार लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों में मनीष कुमार, कुंदन कुमार, शिवम कुमार और आशुतोष कुमार शामिल हैं। सभी पर उत्पाद अधिनियम...

रतनी, निज संवाददाता। एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे समकालीन अभियान में शकूराबाद पुलिस ने चार लोगों को रतनी प्रखंड कार्यालय के समीप से शराब के नशे में हंगामा करते गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराबी कुर्था थाना क्षेत्र के चमण्डी गांव निवासी मनीष कुमार व कुंदन कुमार एवं कुर्था बाजार निवासी शिवम कुमार एवं आशुतोष कुमार है। सभी लोगों को ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से शराब पीने की जांच की गई। पुष्टि होने के उपरांत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि सभी शराबी शराब पीकर हंगामा कर रहे थे डायल 112 की पुलिस ने चारों लोगों को गिरफ्तार किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।