Students of Ramkeval Intermediate School Embark on Educational Tour to Historical Sites शैक्षणिक परिभ्रमण पर गए रोहाई स्कूल के बच्चे, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsStudents of Ramkeval Intermediate School Embark on Educational Tour to Historical Sites

शैक्षणिक परिभ्रमण पर गए रोहाई स्कूल के बच्चे

करपी। निज संवाददाताछात्र-छात्राओं के साथ शिक्षिकाओं एवं शिक्षकों का दल भी बच्चों को मार्गदर्शन करने के लिए साथ गए हैं।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSat, 3 May 2025 10:21 PM
share Share
Follow Us on
शैक्षणिक परिभ्रमण पर गए रोहाई स्कूल के बच्चे

करपी। निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के रामकेवल इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय रोहाई के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक परिभ्रमण पर रवाना किया गया। शनिवार की सुबह दो बसों में सवार छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य डॉ नंदकिशोर सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षिकाओं एवं शिक्षकों का दल भी बच्चों को मार्गदर्शन करने के लिए साथ गए हैं। प्रधानाध्यापक ने बताया कि शैक्षणिक परिभ्रमण से बच्चों का तेजी से मानसिक विकास होता है। नालंदा ,राजगीर ,पावापुरी जैसे ऐतिहासिक स्थलों का परिभ्रमण कर बच्चे गौरवशाली इतिहास से परिचित होंगे। इन सभी के बारे में पाठ्य पुस्तकों में ही बच्चे पढ़ा करते थे।

लेकिन सरकार के द्वारा शैक्षणिक परिभ्रमण के तहत ऐतिहासिक स्थलों पर भेज कर इसके संबंध में प्रत्यक्ष रूप से जानकारी प्राप्त करने का अवसर दिया जा रहा है। पूर्व में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बच्चे आर्थिक रूप से इतने कमजोर होते थे कि इन्हें इस प्रकार के ऐतिहासिक स्थलों का परिभ्रमण करने का मौका नहीं मिलता था। लेकिन सरकार ने यह सुविधा दी है। नालंदा का विश्वविद्यालय, राजगीर, पावापुरी समेत अन्य ऐतिहासिक स्थलों को दिखाकर बच्चों को इसके संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्रों के साथ अर्चना कुमारी, सरोज कुमारी, नीतू कुमारी, छोटे लाल, कमलेश कुमार, कुंदन कुमार, कृष्णचंद्र सिंह राठौर समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं गए है जो ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन करवाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।